पाली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पुलिस व आबकारी अधिकारियों की बैठक में रात आठ बजे बाद शराब ठेके खुलने, अवैध शराब बिक्री व अंकित मूल्य से अधिक रेट पर शराब बेचने पर कार्रवाई करने के निर्देश के बाद पुलिस व आबकारी विभाग की नींद उड़ी हुई है। पुलिस ने सोमवार को शहर सहित जिले के शराब ठेकों के वहां लगे रेट लिस्ट, आठ बजे बाद शराब बिक्री पर सख्ती दिखाई। शहर में शराब पीेकर घूम रहे दस जनों को पकड़ा। आबकारी विभाग ने भी ओवररेट व अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई जारी रखी। मुख्यमंत्री गहलोत ने दो दिन पूर्व बैठक कर शराब बिक्री पर सख्त निर्देश दिए। इस पर पुलिस महकमा व आबकारी विभाग हरकत में आया। पुलिस ने शहर सहित जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। पाली शहर में दस जनों को शराब पीकर घूमते हुए पकड़ा। शराब ठेकों को रात आठ बजे बाद बंद करने के लिए कहा गया है। हाइवे पर ढाबों व होटलों पर शराब बिक्री पर नजर रखी जा रही है।
हत्या के आरोपी से पिस्टल, कारतूस व चाकू बरामद
पाली/जैतारण। जैतारण थाना क्षेत्र के निंबोल गांव में वृद्ध दंपती की चाकू से वारकर हत्या के मामले रिमाण्ड पर चल रहे आरोपियों के कब्जे से एक चाकू, पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
जैतारण थाना पुलिस ने बताया कि निम्बोल के दर्जियों का मोहल्ला निवासी छोटूराम पुत्र पांचूराम दर्जी व उनकी पत्नी तारा देवी की हत्या के मामले में निम्बोल निवासी रामस्वरूप पुत्र नाथूराम घांची व पवन पुत्र रामेश्वरलाल व्यास तथा जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र के झाक निवासी सुनील पुत्र तेजाराम जाट रिमाण्ड पर है। सुनील के कब्जे से पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए, जबकि रामस्वरूप के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि आरोपियों ने लूट की नियत से छोटूराम व उसकी पत्नी तारा देवी की चाकू से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले का २१ घंटे में खुलासा किया था।
नगर परिषद जेईएन प्रजापत एपीओ
पाली . नगर परिषद पाली में कार्यरत जेइएन योगेश प्रजापत को एपीओ कर उनका मुख्यालय निदेशालय जयपुर किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के अतिरिक्त निदेशक मुकेश कुमार मीणा ने १८ जनवरी को एक आदेश जारी कर आठ कनिष्ठ अभियंता, एक सहायक नगर नियोजक का स्थानांतरण करने का आदेश जारी किया था। इसमें पाली नगर परिषद में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता योगेश प्रजापत भी शामिल है। आदेश जारी होने के बाद भी वे नगर परिषद में सेवाएं दे रहे है। इसको लेकर आयुक्त आशुतोष आचार्य ने बताया कि अगले एक-दो दिन में रिलीव कर देंगे।
मोतीराम के नेत्र किए अमर
पाली। रूणेचा कॉलोनी निवासी मोतीराम मेघवाल पुत्र रघुराम मेघवाल के नेत्र उनके निधन के बाद दान किए गए है। निधन की सूचना पर चौथाराम, राणाराम व आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान पाली चेप्टर अध्यक्ष हुकमीचन्द मेहता ने उनके पुत्र छगनलाल व हंसराज परिहार सेे नेत्रदान का आग्रह किया। इसके बाद आई बैंक के हेमन्त चौपड़ा ने डॉ. महेन्द्रसिंह चौधरी, तकनीशियन दिनेश वर्मा व सहायक नारायण मेघवाल के सहयोग से नेत्र दान में प्राप्त किए और रोडवेज के रघुवीर सिंह के सहयोग से जयपुर भिजवाए।





No comments:
Post a Comment