Breaking News
recent

पांच साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने शुरू की जांच

सादड़ी। खुले में शौच के लिए गई एक पांच वर्षीय बालिका से तीन नाबालिगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका ने घर जाकर घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने बालिका के बयान लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार माण्डीगढ़ गांव के निकट नाडी में सोमवार शाम को एक पांच वर्षीय बालिका शौच करने गई। इस दौरान गांव के तीन नाबालिग उसके पीछे-पीछे गए। जैसे ही बालिका शौचनिवृत्ति होकर खड़ी हुई नाबालिगों ने उसे पकड़ लिया तथा उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। जैसे-तैसे कर बालिका उनके चंगुल से भागकर घर पहुंची ओर घटना की जानकारी दी। जिसे परिजनों ने सादड़ी सीएचसी पर भर्ती करवाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुनमिया ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म का प्रयास हुआ। जिससे उसके गुप्त अंग में चोट आई। पुलिस ने बालिका के बयान लेकर तीनों नाबालिगों की तलाश शुरू की।

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत
रायपुर मारवाड़। कस्बे में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतका का शव उसके परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार कस्बे के गणेश दरवाजे के पास रहने वाले प्रवीण भूतड़ा पुत्र शिवप्रकाश भूतड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि सुबह वह अपने परिवार के साथ घर पर था। अचानक उसकी पत्नी नीतू भूतड़ा के पेट मे दर्द होने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। प्रवीण नीतू को लेकर स्थानीय चिकित्सालय ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नीतू को ब्यावर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नीतू के दो बच्चे है। नीतू की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सडक़ हादसे में तीन जने घायल
जैतारण। जैतारण-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम को गरनिया गांव के निकट कार चालक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार घायल कर दिया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार बिलाड़ा निवासी अजीत (25) पुत्र ईश्वर, अर्जुन (26) पुत्र जगदीशकुमार तथा आसिफ (25) पुत्र रमजान बाइक से जैतारण की तरफ आ रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे एक कार चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जैतारण अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.