मासूमों के दूध में भी घोटाला !
पोषाहार प्रभारी पर आरोप
स्कूल में की तालाबंदी
संैपऊ गांव गढ़ी चटोला के रामवि में दूध वितरण योजना में बड़े घपले की ग्रामीणों को जानकारी होने पर सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। पोषाहार प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अध्यापकों द्वारा काफ ी समझाइश बाद ग्रामीणों ने गेट खोला। आरोप था कि पोषाहार प्रभारी की ओर से दुग्ध योजना में कथित घपला किया है। जिसमें दूधिए से 20 और 25 लीटर दूध लिया जाता है और रजिस्टर में 60 ओर 65 लीटर दर्ज किया जाता है। इसकी जानकारी ग्रामीणों को तब लगी, तो ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में पोषाहार पकाने बाले दूधिए से बात करने के बाद विद्यालय के रजिस्टर देखा तो बड़ा घपला सामने आया और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
नहीं बनी बात
ग्रामीण व अध्यापकों में घंटो तक पोषाहार प्रभारी सतीश कुमार को दंडित करने को लेकर मंत्रणा की हुई। ग्रामीण एक लाख से अधिक का घपला होने का आरोप लगाते रहे। लेकिन दंडित होने पर सहमति नहीं बनी तो ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। शिकायत पर मौके पर पहुंची बीईईओ कृष्णा कुमारी को विधायक शोभारानी द्वारा दोषी पोषाहार प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा अगर मामले में स्पष्ट जांच कर कार्यवाही नहीं की गई तो जिला कलक्टर से भी इस बारे में बात की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में अध्यापकों के देरी से आने की शिकायत की। जिसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ता है। यदि दोषी अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो अधिकारियों से शिकायत की
जाएगी।
ग्रामीणों ने पोषाहार प्रभारी द्वारा सरकार की दुग्ध योजना में बड़े घपले करने की शिकायत की है। शिकायत में बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए 20 और 25 लीटर दूध लिया जाता है, जबकि विद्यालय के रिकॉर्ड में 60 और 65 लीटर दूध लिखा जाता है और अध्यापक आए दिन देरी से आते हैं।





No comments:
Post a Comment