Breaking News
recent

प्रेमिका के साथ कुएं में कूदा आरएसी का जवान, दोनों की मौत, एक बच्चे का पिता था मृतक

गुढ़ागौडज़ी(झुंझुनूं).

गोदारा का बास तन सिंगनोर में बुधवार को एक युवक व युवती ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या का कारण प्रेमप्रसंग मान रही है। गोदारा के बास के राजेश जाट (28)के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को राजेश को किसी शादी में कन्यादान लिखवाने के लिए भेजा था। जिसके बाद वह वापस घर नहीं आया। काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिला। बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने जानकारी दी कि उनके खेत में कुएं के बाहर चप्पल पड़ी है। लोगों ने कुएं में बैट्री की सहायता से देखा तो वहां पर दो शव दिखाई दिए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर डिप्टी रामचन्द्र मूण्ड, गुढ़ागौडज़ी थानाधिकारी अशोक चौधरी सहित पुलिस व ग्रामीणों ने दोनों के शव बाहर निकलवाए और गुढ़ा अस्पताल लेकर आए जहां दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों की शिनाख्त गोदारा के बास के राजेश जाट (28 ) व प्रियंका जाट (19) के रूप में हुई।

गंगानगर में तैनात था राजेश
राजेश आरएसी की थर्ड बटालियन में जवान था और वर्तमान में गंगानगर में कार्यरत था। हाल ही में पांच दिन की छुट्टी लेकर आया हुआ था। राजेश की शादी 2011 में हुई थी। उसके करीब ढाई साल का एक बेटा है। साथ मरने वाली प्रियंका सातवीं कक्षा तक पढ़ी-लिखी थी।
राजेश के घर से थोड़ी दूरी पर उसके खेत में भी उनके मकान बने हुए हैं। उसी खेत के पास प्रियंका का घर है। दोनों खेत मे पड़ौसी होने के कारण दोनों में जान पहचान थी। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण प्रेमप्रसंग है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.