दौसा ग्रामीण. रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने संभागियों को जीवन में राष्ट्रीय सेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर व्याख्याता राधेश्याम मीना, कार्यालय सहायक कमलेश शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने सभी का आभार जताया।
नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि उप सरपंच कमलेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजन शिविरों से बच्चों में समाज सेवा की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के साथ साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देना भी एक महान कार्य है। समारोह के अध्यक्ष हरिनारायण बारवाल ने कहा कि विद्यार्थियों में स्वच्छता के साथ शिक्षा भी जरूरी है। बालकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लेकर क्षेत्र सहित जिले का नाम रोशन करना चाहिए। मंच संचालन गिरधारी लाल बैरवा ने किया। प्रधानाचार्य गोपाल लाल मीना, एनएसएस प्रभारी सतीशचंद गुप्ता, सह शिविर प्रभारी नंदाराम मीना, विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र सोनी, संजय मीना, मक्खनलाल धामाणी, गंगाराम मीना, रामजीलाल मीना, हरिनारायण मीना, रामेश्वर प्रसाद, हरिओम आदि मौजूद थे।
बांदीकुई. बीएनजोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से भुखमारिया बगीची में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सोमवार को हुआ। प्रधानाचार्य कैलाशचंद ठाकुरिया ने कहा कि राष्ट्रीय एकता व अखण्डता को बनाए रखे। शिविर में जो सिखाई गई विधा है, उसे दैनिक जीवन में उपयोग लें। इस मौके पर योग प्राणायाम के जरिए स्वास्थ्य रक्षा के विभिन्न गुर सिखाए। प्रभारी अधिकारी मातादीन गढ़वाल, ओमप्रकाश बैरवा, रामावतार बैरवा, भरतलाल मीणा, सोमोतीलाल मीणा, प्रहलाद सैनी, धर्मसिंह गुर्जर भी मौजूद थे। मंच संचालन नवाब अहमद ने किया। (ए.सं.)
चेतना रैली निकाली
लालसोट. अशोक शर्मा राउमावि में सोमवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हुआ। स्वयंसेवकों ने चेतना रैली निकाली। प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने एनएसएस के महत्व व कार्य प्रणाली के बारे में चर्चा की। शिविर प्रभारी महेश चन्द शास्त्री ने सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सहायक प्रभारी संजय तिवाड़ी, मोहन उपाध्याय, गिर्राज प्रसाद मीना, उमाशंकर शर्मा, धर्मसिंह मीना, बाबूलाल शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा स्वयंप्रकाश शर्मा आदि थे।





No comments:
Post a Comment