Breaking News
recent

अर्चित के अद्र्धशतक से दौसा की जीत

दौसा. शेखावटी क्रिकेट कप के तहत शुक्रवार को न्यू गुप्तेश्वर क्रिकेट क्लब दौसा बनाम रेहान क्लब अलवर के बीच मुकाबला हुआ।
दौसा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए। जवाब में अलवर की टीम 120 रन पर ही ढेर हो गई।दौसा के अर्चित बजाज ने 55 रन बनाए तथा कुलदीप मीना ने 5 व अजय ने 4 विकेट चटकाए। कुलदीप को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।
क्लब सचिव हुकम सैनी ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे गुप्तेश्वर रॉयल्स दौसा व न्यू गुप्तेश्वर क्रिकेट क्लब के बीच पहला सेमीफाइनल होगा। मैच के अतिथि अशोक खूंटेटा, मीठालाल मीना, योगेश घोषी, मोहनलाल शर्मा व पवन शर्मा होंगे।

मारवाड़ी सूरमा व कश्मीर किंग्स ने जीते मुकाबले
लालसोट. शहर के लाल क्लब स्टेडियम पर खेली जा रही आल इंडिया ट्ंवेटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में मारवाड़ी सूरमा व कश्मीर किंग्स ने अपने अपने मुकाबले जीते। पहले मैच में मारवाड़ी सूरमा के खिलाफ हरियाण हंटर्स ने टॉस जीतने के बाद बीस ओवरों मेें 136 रन बनाए। जवाब में मारवाड़ी सूरमा ने छह विकेट खोकर चार विकेट से जीत दर्र्ज कर ली। दूसरे मैच में किंग कोबरा के खिलाफ कश्मीर किंग्स ने टॉस जीतने के बाद बीस ओवरों में 171 रन बनाए, जवाब में किंग कोबरा की पूरी टीम 128 पर ऑल आउट हो गई। प्रतियोगिता में रविवार को यूपी योद्धा बनाम हरियाण हंटर्स व कश्मीर किंग्स बनाम अरावली चीतल के बीच मुकाबले होंगे।(नि.प्र)

नगरपालिका का इंटरवार्ड क्रिकेट महोत्सव में वार्ड 21 व वार्ड 12 ने जीते मैच
बांदीकुई. नगरपालिका की ओर से रेलवे कॉलोनी स्थित गांधी ग्राउण्ड में चल रहे तृतीय क्रिकेट महोत्सव के तीसरे दिन पहला मैच वार्ड 21 एवं वार्ड 29 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 21 ने 74 रन से मैच जीत लिया। पार्षद महेश यादव ने बताया कि वार्ड 21 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन का लक्ष्य दिया। इसमें गोङ्क्षवद ने 67 एवं जसवंत ने 43 रनों का सहयोग दिया। जवाब में खेली वार्ड 29 की टीम 20 ओवर में 160 रन ही बना सकी। इसमें भारत ने 32 रनों का सहयोग दिया। मैन ऑफ दी मैच गोविंदसिंह को मिला। मैच में अतिथि की भूमिका पार्षद रतनसिंह गुर्जर, मुकेश माल, नरसिंह सैनी ने निभाई। दूसरा मैच वार्ड 23 व वार्ड 12 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 12 ने 52 रन से मैच जीत लिया। वार्ड 12 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। इसमें लडडू ने 58रनों का सहयोग दिया। जवाब में खेली वार्ड 23 की टीम 86 रन ही बना सकी। इसमे मैन ऑफ दी मैच लडडूसिंह को दिया गया। एम्पायर की भूमिका मुकेश आर गौड़, नवाब अहमद, महेन्द्रसिंह सिद्दू व सतीश यादव एवं स्कोरर राजकुमार सोनी, सुनील शर्मा व लाखनसिंह गुर्जर ने निभाई। जबकि दूसरे मैच में अतिथि की भूमिका पार्षद बनवारीलाल बैरवा, महेश यादव व व्याख्याता कुलदीप डोई ने निभाई। मैच देखने के लिए खिलाडिय़ों में खासा उत्साह नजर आया। चौका एवं ***** लगने पर समर्थक नाचते दिखाई दिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.