Breaking News
recent

चौंतीस हैड और इक्यानवे जीबी में हुई चोरी

अनूपगढ़.

अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही है। इलाके में अज्ञात चोर एक साथ एक गांव में तीन दुकानों के ताले तोड़ कर एक दुकान से एक लैपटॉप, दो मोबाइल तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए वहीं एक अन्य गांव में चोरों ने विद्युत ट्रंासफार्मर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार नाहरांवाली मार्ग पर चक 34 हैड के बस अड्डे के निकट नहर किनारे मकानों के बाहर बनी तीन दुकानों पर अज्ञात चोरों ने धावा बोला। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें एक दर्जी की दुकान है वहीं अन्य ई.मित्रा सेंटर और डीजे साउंड की दुकान है। चोरों ने डीजे साउंड की दुकान से एक लैपटॉप, दो मोबाइल तथा अन्य सामान चुरा लिया। सुबह जब दुकान संचालक ने दुकान के ताले टूटे पाए तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंचते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

इसके अलावा गांव 91 जीबी में अज्ञात चोर कृषि कुंए पर लगे विद्युत ट्रंासफार्मर से तेल तथा बांइडिंग चोरी कर ले गए। इस मामले में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ के कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।अशोक कुमार ने बताया कि अमित चुघ पुत्र रामचंद्र चुघ ने इस चोरी की लिखित सूचना दी है। सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। अशोक कुमार ने बताया कि रामचंद्र पुत्र टोपनदास के खेत में लगे विद्युत ट्रांसफ ार्मर में तेल तथा बाइडिग़ चोरी हो गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.