बारहमासी में नहर किनारे मिली थी बाइक
श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना इलाके के सत्यम नगर में घर से लापता हुए एक युवक की बाइक बारहमासी नहर किनारे खड़ी मिली थी और उसका शव मंगलवार रात को केसरीसिंहपुर इलाके में 48 जीजी माइनर नहर में बहता हुआ मिला है। युवक का शव नहर में मिलने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
एएसआई जयकुमार भादू ने बताया कि सत्यम नगर निवासी सुषमा अरोड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति शरद (40) सोमवार दोपहर को सवा बारह बजे बिना बताए बाइक लेकर घर से निकल गया था। जो घर नहीं लौटा। जिसकी बाइक बारह मासी नहर की पटरी पर चाबी लगी हुई मिली थी। शरद की इधर-उधर तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। मंगलवार रात को केसरीसिंहपुर पुलिस को 48 जीजी माइनर में एक युवक का शव सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने सभी थानों
को इसकी सूचना दी। इस पर जवाहरनगर थाना पुलिस ने पड़ताल की तो शव शरद पाई गई। सुबह पुलिस ने परिजनों को खबर की। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस परिजनों को लेकर केसरीसिंहपुर पहुंची और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।





No comments:
Post a Comment