Breaking News
recent

देवता गांव में फायरिंग के लिए उत्तरप्रदेश से लाए थे हथियार

देवता गांव में फायरिंग के लिए उत्तरप्रदेश से लाए थे हथियार
खेतड़ी नगर. देवता गांव में हुई फायरिंग मामले में काम में लिए गए हथियार आरोपी उत्तरप्रदेश से लेकर आए थे। मामले में रिमाण्ड पर चल रहे आरोपी अनिल से वारदात के समय काम में ली गई बाइक भी जब्त कर ली है।
थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि देवता गांव में हुई फायरिंग मामले में रिमाण्ड पर चल रहे ढाणी लगरिया तन चिरानी निवासी अनिल गुर्जर ने पूछताछ में बताया कि देवता गांव में हुई फायरिंग मामले में काम में लिए गए हथियार वह यूपी से लेकर आया था तथा वारदात से करीब एक घंटे पहले देवता निवासी चीकू को दोनों हथियार दिए थे। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। वहीं आरोपी अनिल की निशानदेह से वारदात के काम में ली गई बाइक को आरोपी के घर से बरामद किया है। थानाधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी चीकू उर्फ अजय के तलाश की जा रही है। मामले में लिप्त अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि 27 दिसम्बर 2018 की शाम को देवता निवासी अजय उर्फ चीकू व अन्य साथी मोटरसाइकिलों व बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए तथा देवता निवासी संजय गुर्जर पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें संजय गुर्जर गंभीररूप से घायल हो गया था।
हरियाणा की पपला गैंग से जुड़ा है अनिल
थानाधिकारी यादव ने बताया कि अनिल गुर्जर इससे पहले भी कई लोगों को हथियार पहुंचा चुका।इसके तार हरियाणा की पपला गैंग से जुड़े हुए हैं। पपला के भाई लाला से अनिल गुर्जर की जान-पहचान है। लाला ही अनिल गुर्जर को यूपी से हथियार दिला कर लाया था। करीब डेढ साल पहले महेन्द्रगढ़ कोर्ट में पपला को पेश करते समय उसके साथी दिनदहाड़े फायरिंग कर पपला को छुड़ा कर ले गए थे। अनिल गुर्जर के खिलाफ विभिन्न प्रकार के कई मामले दर्ज हैं।

The weapons were brought to Uttar Pradesh for firing in the devta vill

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.