Breaking News
recent

दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी

दौसा. शहर के गुप्तेश्वर रोड मुकुंद नगर में मंगलवार को शिक्षक शिवचरण शर्मा के सूने मकान से दिनदहाड़े चोर नकदी, लेपटॉप व जेवरात चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार अध्यापक शिवचरण शर्मा एवं उनकी पत्नी सचिव है, जो ड्यूटी पर चले गए। चोर सूना मकान देख कर उसमें प्रवेश कर ताले तोड़ कर अलमारियों में रखी हजारों रुपए की नकदी, जेवरात व लेपटॉप चुरा ले गए।
पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी तो डीओ तो पहुंचा नहीं, लेकिन कोतवाली थाने की स्पेशल टीम ने पहुंच कर मौका मुआयना किया।
उल्लेखनीय है कि गुप्तेश्वर रोड स्थित कॉलोनी में दो दिन पहले भी एक मकान से चोर हजारों रुपए का सामान पार कर ले गए थे।

सड़क दुघर्टना में एक की मौत
दौसा. राष्ट्रीय राजमार्ग 21 आगरा- बीकानेर पर दौसा कलक्ट्रेट चौराहे पर सोमवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार एक जने की मौत हो गई व एक जना घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को भरतपुर से जयपुर की ओर से जा रही एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। कार में सवार भरतपुर जिले के नदबई के तिंगोला निवासी मेघराम महावर (25) की मौत हो गई, वहीं विष्णु शर्मा घायल हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राशन डीलर निलम्बित
दौसा. ग्राम पंचायत नांगलराजावतान के राशन डीलर शंकरलाल शर्मा को जिला रसद अधिकारी ने निलम्बित कर दिया है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि नांगलराजावतान राशन डीलर के खिलाफ आ रही शिकायतों की जांच प्रवर्तन निरीक्षक ने की थी। जांच रिपोर्ट में राशन वितरण में अनियमितता करना पाया गया। इसके बाद राशन डीलर का प्राधिकार पत्र अग्रिम आदेशों तक निलम्बित कर दिया गया है। उसके स्थान पर प्यारीवास राशन डीलर मुरारीलाल प्रजापत को अटैचमेंट पर लगाया है। खास बात यह है कि राशन डीलर के निलम्बित होने के बाद भी वह मंगलवार को भी राशनसामग्री वितरण कर रहा था। इसकी शिकायत डीएसओ को भी कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.