लालसोट. भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारतीय खाद्य एवं सुरक्षा मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयन्ती पर आम जनता को स्वस्थ पोषण का उपयोग करने के लिए निकाली जा रही स्वस्थ भारत यात्रा मंगलवार को लालसोट पहुंची। सवाई माधोपुर से यात्रा का दौसा जिले में प्रवेश करने पर लालसोट के बगड़ी गांव में स्वागत किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओपी बैरवा ने बताया कि यात्रा जिले में 18 जनवरी तक रहेगी। इस दौरान पौष्टिक आहार और स्वस्थ रहने का संदेश दिया जाएगा। यात्रा के दौरान खाद्य पदाथों की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। इसके लिए लालसोट और दौसा दोनों जगह कार्यक्रम स्थलों पर एक फूड टेस्टिंग वैन भी मौजूद रहेगी। सैम्पल जांच का परिणाम दो घंटे में दे दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को लालसोट में जमात पावर हाउस से राउमावि तक तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी और 17 जनवरी को सुबह 9 बजे साइकिल यात्रा लालसोट के ज्योतिबा फुले सॢकल से रवाना होकर दोपहर तक दौसा के गांधी तिराहा पहुंचेगी। 19 जनवरी को सुबह 9 बजे दौसा जिला मुख्यालय के गुप्तेश्वर गेट से नेहरू गार्डन तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद यात्रा दौसा जिले से अलवर जिले के लिए प्रस्थान कर जाएगी। यात्रा के आगमन पर अतिरिक्त निदेशक एफएसएसआई अशोक कुमार मिश्रा, जिला समन्वयक आईईसी नीतेश सोनी, फूड इंस्पेक्टर महेन्द्र चतुर्वेदी, जयसिंह आदि मौजूद थे।(नि.प्र)
राशन विक्रेता संघ ने एसडीओ को दिया ज्ञापन
लालसोट. क्षेत्र के समस्त राशन डीलरों ने सीएम के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी सुनील आर्य को सौंपा। राशन डीलरों ने बताया कि उनका कमीशन मिलता है, वह काफी कम है। डीलरों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए । मृत्यु पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने, कमीशन काट कर गेहूं सप्लाई भेजने एवं गेहू की सप्लाई करने वाले ठेकेदारों की मनमानी पर लगाम लगाने समेत कई मांगें शामिल हैं। इससे पूर्व सभी राशन डीलरों ने कृपा सागर हनुमान मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की। इस दौरान संघ के अध्यक्ष गोविंदराम मीना, संतोष शर्मा, मनोज खांडल, हेमराज मीना, सत्यनारायण शर्मा, रामस्वरूप, हेमराज मीना, गिर्राज प्रसाद मीना, राजेंद्र मीना, मनोहर फुलवारियां, विनोद जांगिड़, मुकेश सैनी, विनोद शर्मा, मोहनलाल साहू आदि थे।(नि.प्र)
विद्यालय में बीईईओ कार्यालय शिफ्ट किया तो करेंगे आन्दोलन
बांदीकुई. पंचायत समिति परिसर में संचालित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुटी परिसर में शिफ्ट किया गया तो विरोध हो सकता है। इसको लेकर मंगलवार को ा श्यालावास कलां सरपंच अनिल नागर सहित अन्य लोगों ने विद्यालय पहुंच प्रधानाध्यापक से सम्पर्क किया। इस पर जानकारी में आया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को यहां शिफ्ट किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से ऐसी कोई कार्रवाई की गई तो आन्दोलन पर उतारू होना पड़ेगा। कुटी में कार्यालय खोलने से विद्यार्थियो की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होगी। वर्ष 2002 मे डीपीईपी कार्यालय संचालित था। बाद में वर्ष 2010 में डीपीईपी भवन विद्यालय को सुपुर्द कर दिया गया। वर्तमान में बेसिक स्कूल मे 12 कमरे का भवन खाली पडा है, लेकिन कार्यालय वहां नहीं खोलकर चालू विद्यालय में खोला जा रहा है। पूर्व पार्षद कैलाश बंशीवाल, प्रगतिशील बैरवा महासभा अध्यक्ष प्रदीप नागर, नंदकिशोर बैरवा, ज्योति भागवत एवं धनराज सहित अन्य लोगों ने विद्यालय पहुंच विरोध दर्ज कराया। (नि.स.)





No comments:
Post a Comment