Breaking News
recent

टेम्पों में बैठी महिला के बैग से पर्स चोरी, तीस हजार रुपए की थी नकदी

बगल में बैठी सवारी पर संदेह, तलाश जारी
श्रीगंगानगर. शहर में पुरानी आबादी उदाराम चौक से बस स्टैण्ड तक टेम्पो में बैठी एक महिला के बैग से पर्स चोरी हो गया। इस पर्स में महिला के तीस हजार रुपए रखे हुए थे। महिला जब बस स्टैण्ड के सामने उतरी तो उसको चोरी की वारदात का पता चला। महिला ने बगल में बैठी सवारी पर संदेह जताया है। पुलिस ने हुलिए के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना प्रभारी हनुमानाराम ने बताया कि दोपहर को करीब साढ़े बाहर बजे गजसिंहपुर निवासी कमलादेवी उदाराम चौक से टेम्पो में बैठी थी। इसी दौरान उसके बगल में एक युवक आकर बैठ गया। महिला बस स्टैण्ड के सामने टेम्पो से उतर गई और टेम्पो वाले को पैसे देने के लिए बैग से पर्स निकालने को हाथ दिया तो पर्स नहीं मिला। महिला ने बैग चेक कर लिया लेकिन उसका पर्स नहीं मिल पाया। इस पर्स में महिला के तीस हजार रुपए रखे हुए थे। महिला के शोर करने पर वहां आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने पुलिसकर्मियों को घटना से अवगत कराया और टेम्पो में उसके बगल में बैठने वाले युवक पर पर्स चोरी का संदेह जताया। पुलिस ने इस युवक के हुलिए के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.