यात्रियों ने माला पहनाकर अनशन की शुरुआत
अनूपगढ़.रेल संघर्ष समिति के बैनर तले समाज सेवी शमशेर सिंह द्वारा पिछले 18 दिनों से चल रहे धरने तथा क्रमिक अनशन के बावजूद रेलवे विभाग तथा केंद्र सरकार कोई सकारात्मक कार्रवाई नही होने पर आज 19 वे दिन क्रमिक अनशन आमरन अनशन में बदल गया।आज सुबह अनूपगढ़ सूरतगढ़ पैसंजर रेल के यात्रियों ने माला पहनाकर शमशेर को धरने पर बिठाया।
ज्ञात रहे 19 दिन पूर्व शमशेर सिंह ने अकेले ही रेल सेवाओं के विस्तार के लिए अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर धरना लगाने का निर्णय किया था,लेकिन शमशेर सिंह के धरने की घोषणा पर अनेक संगठनों ने शमशेर को रेल संघर्ष समिति के बैनर तले धरना लगाने की सलाह दी।जिसके बाद विभिन्न संगठनों ने रेलवे विभाग तथा केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर शमशेर की मांगों को समर्थन दिया।
जिस पर आज बुधवार को रेलवे संघर्ष समिति के बैनर तले यात्रियों के माला पहनाने के बाद शंखनाद के साथ अनशन पर बैठ गए।उन्होनें कहा कि डिजीटल युग होने के बावजूद सरकार वाजिब मांगों को मानने के लिए इतना समय ले रही है। रेलवे विभाग ने हमेशा ही क्षेत्र की उपेक्षा की है,जबकि यह स्टेशन राजस्व देने के मामले में भी अग्रणी रहा है।
उन्होनें क्षेत्र की जनता तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से भी आह्वान करते हुए कहा कि समर्थन के साथ आमजन को भी आमरण अनशन पर बैठना चाहिए जिससे केंद्र सरकार तथा रेलवे विभाग तक यहां के लोगों की पीड़ा पहंचे। उन्होनें घोषणा करते हुए कहा कि 1 फरवरी को घोषित होने वाले बजट से पहले वह अनशन नही तोडग़े।अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा है कि यह अब आर-पार की लड़ाई है।
कहा कि जब से देश आजाद हुआ है इस शहर की रेल सेवाओं को पूर्ण रूप से नजर.अंदाज किया गया है। दूसरी तरफ रेल संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधी मंडल रेल सेवाओं के विस्तार की मांग को लेकर डीआरएम से मिलने बीकानेर गए हैं।अनूपगढ़ शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने रेलवे संघर्ष समिति को अपना समर्थन दिया है,वक्त आने पर पूर्ण रुप से मंडी को बंद करने का भी आश्वासन दिया है।





No comments:
Post a Comment