Breaking News
recent

ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

गीजगढ़.सिकंदरा. टोरड़ा के डेरा ढाणी तिराहे के समीप शनिवार शाम सिकन्दरा- बहरावण्डा सड़क मार्ग पर पत्थर से भरे तेज गति से आ रहे टै्रक्टर ने लापरवाही पूर्वक एक महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

 


जानकारी के टोरडा बाक की कोठी निवासी सीमा देवी गुर्जर (26) पत्नी सरदार गुर्जर अपने भाई राकेश के साथ बाइक पर बैठकर पीहर गढ़ गांव जा रही थी। सामने से अनियंत्रित टै्रक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे महिला के सिर पर चोट आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिला चिकित्सालय लाने पर मृत बताया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना के बाद चालक टै्रक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के टायरों की हवा निकाल दी।

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने टै्रक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व मृतका का देवर कन्हैया की भी दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गंाव में शोक की लहर दौड़ गई और चूल्हे भी नहीं जले।

 


बाल-बाल बचे...


बाइक पर सीमा देवी के साथ उसका भाई राकेश व 5 वर्षीय बेटी व 2 वर्ष का बेटा भी था। अन्य सभी बाल-बाल बच गए। मौके पर सिकन्दरा थाना अधिकारी कुशाल सिंह सहित अन्य ने घटना की जानकारी ली।थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के भाई राकेश ने टै्रक्टर चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से बाइक को टक्कर मारने का मामला दर्ज कराया है।

 

 


व्यापारी के साथ मारपीट


लवाण. कस्बे में जयपुर बस स्टैण्ड पर दुकानदार के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर दी। इनमें से दो भाग छूटे, लेकिन एक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

 


पीडि़त व्यापारी ताराचंद तेली ने बताया कि तीन जने बाइक पर आए और सिगरेट लेकर दुकानदार से मारपीट कर दी। व्यापार मण्डल अध्यक्ष अर्जुनसिंह भदौनिया व उपाध्यक्ष नवल मीणा ने बताया कि थाने में पुलिस को रिपोर्ट दे दी है। हैड कांस्टेबल रामकरण ने बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश जारी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.