Breaking News
recent

स्वस्थ भारत यात्रा दल ने निकाली रैली, जागरूकता का दिया संदेश

सादुलपुर. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और खाद्य सुरक्षा तथा मानक प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत यात्रा की साइकिल संदेश यात्रा सादुलपुर पहुंची। मुख्य खेल मैदान से प्रभात फेरी को एसडीएम सुभाष भडिय़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मोहता बालिका विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर एसडीएम ने स्वस्थ भारत यात्रा संदेश को संतुलित आहार एवं आमजन के जीवन में लागू करने की आवश्यकता जताई। बीपीएम धर्मपाल मूंड ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मोहता बालिका विद्यालय में प्राचार्य डा.सुमन जाखड़ ने यात्रा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.मनोज शर्मा ने बताया कि १६ अक्टूबर २०१८ से प्रारंभ यात्रा के माध्यम से सभी को इण्डिया हैल्दी फूड का संदेश दिया है। इस दौरान यात्रा में आए एनसीसी कैडेट्स एवं साइकिल सवार का माला पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मान किया। यात्रा दल के तकनीकी अधिकारी मृत्युंजय आनंद के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड घंटाघर के पास फिल्म का प्रदर्शन कर इट्स राइट इंडिया व इट हैल्दी एवं फॉर्टीफाइड फूड का संदेश दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागरमल एवं मदनलाल बाजिया ने भी विचार व्यक्त किए। स्वस्थ भारत यात्रा में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.भंवरलाल, डा.कालूराम यादव, डा.संदीप शर्मा, डा.मनोज भडिय़ा, डा.रमेश, डा.निशंात घोटड़, डा.नवीन सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भागीदारी निभाई। साइकिल यात्रा में प्राचार्य जयवीर नेहरा, विजय कुमार, चंद्रकला, सुशीला एवं विद्यार्थियों ने सहयोग किया एवं संतुलित आहार का संदेश दिया। रैली के आयोजन में कार्यालय के नरेश कुमार, सूचना सहायक सुनील कुमार, विक्रम सिंह, राजकुमार, महीपाल, देवेन्द्र आदि ने भागीदारी निभाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.