Breaking News
recent

अब राजस्थान सरकार जल्द ले सकती है ये बड़ा फैसला

जयपुर। प्रदेश में सत्ता बदलने के महज 26 दिन में बड़े पैमाने पर आइएएस-आइपीएस अफसरों को इधर-उधर कर चुकी सरकार अब निचले स्तर पर तबादलों की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के समय तीन से पांच साल तक एक ही या मलाईदारों पदों पर जमे रहे अफसर अब निशाने पर हैं।

 

करीब 33 आरएएस अफसर पिछले 3 से 5 साल से एक ही पद पर नियुक्त चल रहे हैं, जिनमें से कई अफसर अच्छे तो कई ठंडे पद पर हैं। हालांकि सरकारों के बदलने के बाद अफसरों के तबादले नई बात नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 17 दिसंबर को शपथ ली थी।

 

इसके बाद अब तक करीब डेढ़ दर्जन तबादला सूची आ चुकी है और 343 अफसरों का तबादला किया जा चुका है। पहले महीने में ही करीब 85 फीसदी से अधिक आइपीएस और करीब 60 फीसदी आइएएस अफसरों के तबादले किए जा चुके हैं।

 

चुनाव से पहले हटाए
भाजपा सरकार के समय बड़ी संख्या में करीब सौ आरएएस अफसर चार से पांच साल तक एक ही पद या एक ही जिले में तैनात रहे। चुनाव आचार संहिता के चलते सरकार ने उन्हें हटाया था।

 

आरएएस लंबे समय से एक ही पद पर
ओमप्रकाश बुनकर जेडीए अतिरिक्त आयुक्त, सोहनलाल शर्मा रजिस्ट्रार विधि विश्वविद्यालय जोधपुर, विजयपाल सिंह द्वितीय एडवाइजर (इंफ्रा) रीको, राजेन्द्र विजय जेएस पर्यटन विभाग, प्रज्ञाकेवल डिप्टी कमिश्नर कॉमर्शियल टैक्स उदयपुर, नरेन्द्र गुप्ता डिप्टी कमिश्नर कॉमर्शियल कोटा, विजयपाल सिंह तृतीय डिप्टी कमिश्नर कॉमर्शियल जोधपुर, रश्मि शर्मा अतिरिक्त निदेशक पर्यटन विभाग, टीकमचंद बोहरा, सीईओ राजस्थान हेरिटेज कन्जरवेशन एंड डवलपमेंट अथोरिटी, लक्ष्मीनारायण सैटलमेंट अधिकारी उदयपुर, मनीषा अरोड़ा अतिरिक्त आयुक्त द्वितीय परिवहन विभाग जयपुर, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा, जगजीत सिंह मोंगा जेएस यूडीएच, राजपाल सिंह यादव जनरल मैनेजर गंगानगर शुगर मिल, मेघना चौधरी सचिव सैकण्डरी शिक्षा अजमेर, जयनारायण मीणा सैटलमेंट ऑफिसर टोंक, अनिल कुमार पालीवाल उपनिदेशक रिलीफ, निशा मीणा डिप्टी डायरेक्टर महिला सशक्तिकरण, पुष्पेन्द्र सिंह भूमि अवाप्ति अधिकारी दिल्ली-मुम्बई कॉरीडोर प्रोजेक्ट, प्रिया बलराम शर्मा उपायुक्त एसएमएसए, भावना राघव गुर्जर उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय, तुलिका सैनी उपायुक्त राजस्थान काउंसिल फॉर एजुकेशन, अल्का मीणा उप सचिव राज्य सेलेक्शन कमीशन स्थानीय निकाय, कमला प्रोजेक्ट कॉर्डीनेटर महिला सशक्तिकरण, राजीव कुमार पांडे सहायक आयुक्त देवस्थान, सुमन पंवार भूमि अवाप्ति अधिकारी विद्युत प्रसारण निगम, मधु रघुवंशी उपनिदेशक सैनिक कल्याण, दीप्ती रामचन्द्र मीणा उप सचिव यूआइटी कोटा, संतोष सहायक निदेशक आइजीपीआरएस, सोविला माथुर प्रबंधक रविन्द्र मंच, सोमदत्त दीक्षित उपप्रबंधक रूरल लिवलीहुड डवलपमेंट काउंसिल, प्रीति सिंह पंवार सहायक निदेशक स्थानीय निकाय और स्नेहलता उपायुक्त एसएचएसए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.