Breaking News
recent

ट्रक से टकराई बोलेरा, एक की मौत दूसरा घायल

शिव. कस्बे में पंचायत समिति के नवीन भवन के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर गुरुवार रात्रि को ट्रक-बोलेरो की टक्कर से बोलेरो सवार एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हुआ।

बुधवार रात्रि को नींबला निवासी उत्तमाराम पुत्र बलवंताराम कुमावत व ओमप्रकाश पुत्र भलाराम कुमावत बोलेरो से गांव जा रहे थे। पंचायत समिति कार्यालय के पास पहुंचने पर आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे बोलेरो का अगला हिस्सा ट्रक से टकरा गया और वे गंभीर घायल हो गए।108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उत्तमाराम को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर घायल ओमप्रकाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया। इस संबंध में मृतक के भाई बाबूलाल ने मामला दर्ज करवाया कि ट्रक चालक ने ट्रक को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाए, जिससे बोलेरो टकरा गई और उत्तमाराम की मौत हो गई।

ये भी पढ़े...

वाहन की टक्कर से घायल किशोर ने तोड़ा दम

चौहटन. केरनाडा मार्ग पर गुरुवार शाम अज्ञात बोलेरो ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे सवार गंभीर घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जगदीश पुत्र प्रेमाराम निवासी केरनाडा बाइक पर चौहटन आ रहा था। केरनाडा मार्ग पर सामने से आ रही अज्ञात बोलेरो कैम्पर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल जगदीश को चौहटन अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रैफर किया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने का मामला दर्ज कर अज्ञात बोलेरो कैम्पर की तलाश शुरू की।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

धोरीमन्ना. खत्रियों की बेरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल चल रहा युवक गंभीर घायल हो गया। बाबूलाल पुत्र डालूराम निवासी खारा डेर ओगाला, जो पैदल चल रहा था, अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे निजी वाहन से धोरीमन्ना अस्पताल लाया, जहां से सांचौर रैफर किया।

बैल से टकराई बाइक, चालक घायल

- कानासर सरहद में हुआ हादसा
शिव. क्षेत्र के कानासर सरहद में गुरुवार रात्रि को स्टेट हाईवे 65 पर अनियंत्रित बाइक बैल से टकरा गई, जिससे सवार गंभीर घायल हो गया। भिंयाड़ चौकी प्रभारी कमलसिंह ने बताया कि कानासर निवासी रामप्रताप उर्फ रामाराम पुत्र चेनाराम मेघवाल मोटरसाइकिल से उंडू जा रहा था।

रायबाणियों की ढाणी, कानासर के पास बाइक बैल से टकरा गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। लोग घायल को कानासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रैफर किया।

डम्पर की टक्कर से विद्युत खम्भा टूटा, हादसा टला

सिणधरी. पायला कलां के घांचियों का वास तृतीय में बुधवार रात बजरी भरने जा रहे अज्ञात डम्पर ने बिजली के खंभे को टक्कर मार कर गिरा दिया। घटना के बाद पूरे गांव में बिजली गुल होने से अंधेरा छाया रहा। टूटा खम्भा तारों पर झूल रहा है। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया।

5 लीटर हथकड़ी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिव . स्थानीय पुलिस ने बलाई सरहद में मुखबिर की सूचना पर एक जने के कब्जे से 5 लीटर हथकड़ी शराब पकड़ी।
थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बलाई निवासी कोजरासिंह के कब्जे से 5 लीटर देसी हथकड़ी शराब बरामद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच आरम्भ की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.