Breaking News
recent

दूसरे वनडे में जीत के बाद कोहली ने गेंदबाजों को सराहा, लेकिन अपने प्रदर्शन पर कही बड़ी बात

माउंट माउंगानुई : भारत और किवीज के बीच न्‍यूजीलैंड के बीच चल रहे पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में दूसरे वनडे में शनिवार को विशाल अंतर 90 रनों से मेजबान टीम को पराजित कर भारत ने 2-0 बढ़त बना ली है। इससे पहले नेपियर में खेले गए पहले वनडे में भी भारत ने एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। इन दोनों मैचों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर भारत को ऊपर रखा, खासकर चाइनामैन कुलदीप यादव ने। वह दो मैचों में ही 8 विकेट ले चुके हैं। उनका साथ भारतीय गेंदबाज मोहम्‍मद शमी, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्‍वर कुमार ने बेहतरीन अंदाज में निभाया। इस वजह से भारतीय गेंदबाजी इस सीरीज में इतनी मारक दिख रही है, जिसका सामना करने में किवीज खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

कप्‍तान ने अपने गेंदबाजों की खुलकर की तारीफ
भारतीय गेंदबाजों के इस प्रदर्शन से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली काफी गदगद हैं। उन्‍होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली जीत के लिए अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। मैच के बाद संवाददाता सम्‍मेलन में कोहली ने कहा कि यह एक और शानदार प्रदर्शन था। हमने एक बार फिर अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन गेंदबाजी कमाल की थी। लगातार दो मैचों में इस तरह का प्रदर्शन सुकूनदायक है। उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाज हमेशा विकेट लेने को तैयार रहते हैं। यही उनकी सफलता का राज है। वह अपने कोटे में 40 रन देकर बिना विकेट के रहने वाले नहीं हैं। वो ज्यादा विकेट लेने के लिए 60 रन भी देने को तैयार हैं। यह मानसिकता अहम है।

विशाल स्‍कोर के बावजूद बल्‍लेबाजों से खुश नहीं
एक समय था कि भारत ने 30 ओवर में 170 रन बना लिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 350 से ज्‍यादा का स्‍कोर भी बना सकती है, लेकिन इसके बाद रन रेट धीमी पड़ गई और एक समय ऐसा आया कि लग रहा था कि भारत 300 रन भी नहीं बना पाएगा, लेकिन अंतिम के दो ओवरों में धोनी तथा केदार जाधव के धूमधड़ाके की वजह से भारत 325 रनों का लक्ष्‍य रख सकी। इस वजह कोहली अपने बल्‍लेबाजों से खुश नहीं दिखाई दिए। उन्‍होंने कहा कि बल्लेबाजों को लय बनाए रखना सीखना होगा। दूसरे ड्रिंक्‍स ब्रेक के बाद जब मैंने जोखिम लेने की कोशिश की तो मैं जब आउट हो गया। इसके बाद नए बल्लेबाज को सेट होने में टाइम लगा। विश्व कप पास में रहते हुए हमें इन चीजों पर ध्यान देना होगा। हम 15-20 रन अतिरिक्त चाहते हैं, लेकिन हमें संतुलित टोटल को भी ध्यान में रखना है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.