राजलदेसर. मकर सक्रांति के पावन पर्व पर मंगलवार को राजस्थली मॉडर्न पब्लिक स्कूल की संस्था प्रधान रीटा शर्मा व मुथुट फाइनेंस सुजानगढ़ के शाखा प्रबंधक वीरेन्द्र लाटा ने अनूठी पहल की।दोनों ने महिलाओं को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा हेतु एक अभिनव संदेश दिया। लाटा दम्पती ने दान-पुण्य के क्षेत्र में नवाचार अपनाते हुए हेलमेट लगाओ-जीवन बचाओ का संदेश देते हुए 14 महिलाओं व छात्राओं को हेलमेट प्रदान किए। नायब तहसीलदार काशीराम शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वरी देवी लाटा ने की। नगरपालिकाध्यक्ष गोपाल मारू, पालिका ईओ सोहनलाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा, ओमप्रकाश कटारिया विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने संदेश दिया कि हेलमेट व्यक्ति की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। किसी के परिवार की खुशियां नहीं उजड़े इसलिए ये कार्य किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चलाने वालों को भी हेलमेट का उपयोग करने पर बल दिया।इस मौके पर सुमन पाण्डे, सारिका, मंजू सहारण, रेणु खडोलिया, हेमलता, विनीता, सुमन, ममता सैनी, परी दाधीच, प्रेक्षा दाधीच, आरती, ज्योति, मनमोहनदान, उमाशंकर दाधीच, रामावतार सोनी, शीतला प्रकाश खडोलिया आदि मौजूद थे। संचालन भुवनेश्वर शर्मा ने किया।





No comments:
Post a Comment