Breaking News
recent

पत्नी का शव मिलते ही क्यों गायब हो गया पति


चिड़ावा.निजामपुरा तन चनाना में गुरुवार को कमरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने चार जनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार ढाणी क्याराला, नापावाली (नीमकाथाना) निवासी ओंकारमल ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उसकी बेटी सुशीला उर्फ कौशल्या तथा भाई की बेटी संजना की शादी 26 जनवरी 2008 को निजामपुरा तन चनाना के अनिल व सुनील पुत्र चंद्राराम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति सुनील, सास कमला, ससुर चंद्राराम व जेठानी संतोष आदि सुशीला को तंग कर मारपीट करते थे। बीती रात को उक्त लोगों ने सुशीला की गला दबाकर हत्या कर दी। उधर, निजामपुरा में हत्या की सूचना पर डीएसपी प्रतापमल केडिया, सीआइ संदीप शर्मा, चनाना चौकी प्रभारी देवेंद्रसिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। मामला हत्या से जुड़ा होने के कारण एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। शव को राजकीय अस्पताल में पोस्टमाट्र्म के लिए भिजवाया। मामले की जांच सीआई शर्मा कर रहे हैं।

गले पर चोट के निशान-
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका के गले पर चोट के निशान थे। संभवतय चुन्नी या किसी दूसरी चीज से गला दबाया गया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। उधर, मृतका का पति सुनील सुबह से ही घर से गायब है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमाट्र्म-
मृतका सुशीला का शुक्रवार सुबह पोस्टमाट्र्म किया जाएगा। गुरुवार को शाम हो जाने के कारण पोस्टमाट्र्म नहीं हुआ। पोस्टमाट्र्म के लिए मेडिकल टीम का गठन किया जाएगा। हालांकि शाम को डॉक्टर पोस्टमाट्र्म के लिए पहुंच गए थे। मगर अंधेरा हो जाने के कारण पोस्टमाट्र्म नहीं हो सका।

एफएसएल टीम ने उठाए साक्ष्य-
विवाहिता की हत्या के बाद एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे। टीम प्रभारी अनिल शर्मा ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। फोटोग्राफी की। उधर, पुलिस ने लोगों से पुछताछ भी की।

दस साल पहले हुइ थी शादी-
आरोपी सुनील की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार चंद्राराम के बड़े बेटे अनिल की शादी संजना से तथा सुनील की सुशीला से हुईथी। सुनील के दो बच्चे हैं। जिसमें बेटी आठ तथा बेटा पांच साल का है।


 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.