Breaking News
recent

जादुई ताकतों के डर से अफ्रीकी दौरा बीच में छोड़ लौटे सोहेल, पहले भी उनके साथ हो चुका है ऐसा

इस्‍लामाबाद : दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्‍तानी टीम का बुरा हाल है। एक तो वह तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज में लगातार दो टेस्‍ट मैच हार कर पहले ही सीरीज गंवा चुका है। इस बीच यह खबर मिली है कि पाकिस्‍तान को बीच मंझधार में छोड़कर उसका स्‍टार बल्लेबाज हैरिस सोहेल दक्षिण अफ्रीका अपने घर सियालकोट वापस चले गए हैं। पाकिस्‍तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैरिस ने टीम प्रबंधन को बीच में दौरा छोड़ने की वजह यह बताई है कि उसके ऊपर काले जादू का साया है और वह इस वजह से बुरी तरह डरा हुआ है।

पहले टेस्‍ट के बाद ही छोड़ा दौरा
मिली खबर के अनुसार यह वामहस्‍त बल्‍लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद ही पाकिस्तान वापस लौट आया है। टीम मैनेजमेंट ने सोहेल के वापस लौटने की वजह उनके घुटने की चोट की स्थिति का बिगड़ जाना बताया था।

डर से पुनर्वास कैम्‍प भी नहीं गए
बता दें कि पाकिस्‍तानी मीडिया ने इस बात की तहकीकात तब की, जब उन्‍होंने देखा कि हैरिस सोहेल घुटने की चोट से उबरने के लिए पाकिस्‍तान वापस लौटने के बाद पुनर्वास कैम्‍प नहीं गए, बल्कि अपने घर स्‍यालकोट निकल लिए। इसके बाद मीडिया ने जब छानबीन की तो पता चला कि उन्‍होंने दौरा बीच में छोड़ने की वजह यह बताई थी कि उनके ऊपर काले जादू का साया है। सोहेल पहले टेस्ट में भी पाक टीम के लिए नहीं खेले थे और न ही नेट्स पर अभ्यास के दौरान ही दिखे थे।

पहली बार नहीं है, जब ऐसा कारण बताया है हैरिस ने
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हैरिस सोहेल ने ऐसा दावा किया है। इससे पहले 2015 में न्‍यूजीलैंड दौरे के दौरान भी उन्‍होंने दावा किया था कि कुछ जादुई ताकतों ने उन्‍हें होटल कमरा बदलने पर मजबूर किया था। उस वक्‍त भी उन्‍हें दौरे के बीच में ही पाकिस्‍तान वापस भेज दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टीम मैनेजमेंट ने यह तय किया था कि सोहेल के दावे के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं देनी है। इसकी वजह यह थी कि मैनेजमेंट का मानना यह था कि वह काफी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.