Breaking News
recent

एमपी से आ रहे अवैध हथियार, अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चल रहा अभियान



चित्तौडग़ढ़. मध्यप्रदेश का सीमावर्ती चित्तौडग़ढ़ जिला वहां से अवैध हथियार तस्करी का केन्द्र बनता जा रहा है। निम्बाहेड़ा व बेगूं क्षेत्र में मध्यप्रदेश से लाए अवैध हथियार मिलने के बाद अब चित्तौडग़ढ़ सदर थाना क्षेत्र में एमपी से लाए गए अवैध हथियारों की बरामगदी ने पुलिस की चिंता बढ़़ा दी है। पुलिस अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह से चार पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जब्त करने के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक तौर पर यह हथियार मध्यप्रदेश से आने की जानकारी पुलिस को मिली है।चारों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
सदर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस मुकुल शर्मा ने बताया कि अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए। कोटा-उदयपुर फोरलेन के नीचे की तरफ इन्दिरा कॉलोनी निम्बाहेड़ा निवासी ऑटो पाट्र्स मैकेनिक संजय (२४) पुत्र लाखन नायक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। न्यायालय ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर सौंपा। पुलिस ने धनेत पुलिया से बोदियाना निवासी जसवंत गिरी (२२) पुत्र रमेश गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी पिस्टल बरामद की। बोजुन्दा में डेयरी की तरफ जाने वाले मार्ग पर चिकारड़ा निवासी कन्हैयालाल उर्फ काना (२२) पुत्र मोहनलाल खटीक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी पिस्टल बरामद की।महेशपुरम की तरफ जाने वाले मार्ग पर मण्डफिया के सेगवा निवासी कन्हैयालाल उर्फ काना कालूराम (२१) पुत्र कालूराम जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी पिस्टल बरामद की।
पिस्टल की क्षमता बीस कारतूस
प्रशिक्षु आरपीएस शर्मा ने बताया कि आरोपियों से जो पिस्टल बरामद की गई है, उनमें प्रत्येक पिस्टल में लगी मैग्जिन में बीस कारतूस एक साथ डालने की क्षमता है। यानी एक के बाद एक लगातार बीस बार फायर किया जा सकता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने के प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने पिस्टल अपने लिए खरीदी है या फिर सप्लाई करने के लिए रखी है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.