Breaking News
recent

बैंक ऑफ बड़ौदा बना देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक, विजया और देना बैंक के विलय को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। अब बहुुत जल्दी ही देश को तीसरा सबसे बड़ा बैंक मिलने वाला है। बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा ने विजया बैंक ऑफ देना बैंक के विलय को लेकर शेयर स्वैप अनुपात को निर्धारित कर दिया है।


कितना होगा दोनों बैंकाें का शेयर अनुपात

इस विलय स्कीम के तहत विजय बैंक को बैंक आॅफ बड़ौदा के प्रत्येक 1,000 शेयर्स के बदले 402 इक्विटी शेयर्स मिलेगा। जबकि देना बैंक को बैंक आॅफ बड़ौदा के प्रत्येक 1,000 शेयर्स के बदले 110 शेयर्स मिलेगा।


सितंबर माह में सरकार ने इन बैंकों के विलय का रखा था प्रस्ताव

गौरतलब है की सितंबर 2018 को ही सरकार ने विजय बैंक और देना बैंक काे बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय की घोषणा किया था। इसके साथ ही एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के बाद देश को तीसरा सबसे बड़ा बैंक मिल जाएगा। बुधवार को शेयर बाजार में कारोबार के दौरान, बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर्स में 3.16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जिसके बाद बीएसई पर प्रति शेयर का भाव 119.40 रुपए रहा। जबकि विजया बैंक और देना बैंक के शेयरों में सपाट कारोबार देखने को मिला। विजय बैंक के प्रति शेयर का भाव 51.50 रुपए और देना बैंक के प्रति शेयर का भाव 17.95 रुपए रहा।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business news in hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.