हाइवे पर लूट करती मिली धौलपुर पुलिस
-पुलिस वाले बिना नंबरी बाइक से करते है हाइवे पर वसूली
-एसीबी ने मुख्यालय भेजा परिवाद
-हैड कांस्टेबल के इशारे पर चलता है खेल
धौलपुर. जिले के यातायात पुलिसकर्मियों की ओर से हाइवे पर वाहनों से चल रहे अवैध वसूली के खेल में बिना नंबरी मोटर साइकिलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वसूली का यह खेल ट्रेफिक पुलिस के एक हैड कांस्टेबल की देखरेख में चल रहा है। एसीबी एएसपी ने आरोपित ट्रेफिक पुलिसकर्मी को चिन्हित करते हुए मामले से जुड़े साक्ष्यों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजने की तैयारी कर ली है। मामले से अन्य पुलिसकर्मियों को भी जल्द ही चिन्हित कर लिया जाएंगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएंगी।
एंट्री करप्शन ब्यूरो के एएसपी अशोक चौहान की ओर से गुरूवार शाम को मनियां क्षेत्र से गुजरने के दौरान सामने आया है कि ट्रेफिक पुलिसकर्मी बिना नंबरी बाइकों पर सवार होकर यहां पहुंचे, इन पुलिसकर्मियों ने वर्दी को पहन रखी थी, लेकिन उसके ऊपर जो जॉकेट पहन रखी थी, ताकि उनकी नेमप्लेट छुप जाएं और नाम उजागर नहीं हो। मामले में एसीबी एएसपी की देखते हुए ये पुलिसकर्मी भाग निकले।
वसूली पर्ची के बाद भी पैसा वसूलने पर बढ़ा विवाद
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया हाइव पर टेंकर चालक बाड़ी क्षेत्र निवासी धाधू राजपूत चावल का तेल लेकर पंजाब के कपूरथला से मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आ रहा था। उसे मनियां में ट्रेफिक पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। इस दौरान चालक ने पुलिसकर्मियों को पूर्व में वसूली गई राशि की पर्ची दिखाई, लेकिन ये पुलिसकर्मी फिर से पैसा देने की बात पर अड़ गए और विवाद बढ़ गया। वसूली के लिए ट्रेफिककर्मी टेंकर के केबिन पर चढ़ और चालक से जबरन करने लगे। इस दौरान ट्रेफिक पुलिसकर्मी चालक की जेब से दो सौ रूपए लेकर भाग निकले।
हैडकांस्टेबल हस्ताक्षर की चलती है पर्ची
एसीबी एएसपी की ओर से मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाते हुए टेंकर चालक से कागज की पर्चियां जब्त की है, इन पर्चियां में टेंकर नंबर व दिनांक पर एक हस्ताक्षर मिले है। प्रारंभिक पड़ताल में यह हस्ताक्षर ट्रेफिक पुलिस में तैनात हैड कांस्टेबल अश्विनी यादव के होना सामने आया है। हैड कांस्टेबल के नाम की पर्ची दिखाकर वाहन को हाइवे पर धौलपुर सीमा से आसानी से बाहर निकाल दिया जाता है। प्रारंभिक पड़ताल में पिछले काफी समय से इस प्रकार का खेल हाइवे पर चलने की जानकारी मिली है।
खुलेगा खेल, आरोपित होंगे चिन्हित
खुलेआम ट्रेफिक पुलिसकर्मियों की ओर से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आने बाद इस खेल में शामिल आरोपित पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया जाएंगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी।
मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा लिए गए है, मामले को मुख्यालय भेजा जाएंगा। आवश्यक निर्देश मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी। प्रारंभिक अनुसंधान में ट्रेफिक पुलिस में तैनात एक हैड कांस्टेबल को चिन्हित किया गया है, अन्य की पहचान भी की जाएंगी।
अशोक चौहान, एएसपी, एसीबी, धौलपुर





No comments:
Post a Comment