Breaking News
recent

हस्तशिल्पियों को पहचान दिलाने के लिए मेले लाइफलाइन

झुंझुनूं. सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि जिले के लघु उद्यमियों के उत्पादों को पहचान दिलाने की जरूरत है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि जो उत्पाद हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार किए जाते हैं, उन्हें पहचान दिलाने में हस्तशिल्प मेले लाइफ लाइन है। वे शुक्रवार को आबूसर के ग्रामीण हाट में जिला प्रशासन एवं उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में तीन फरवरी तक चलने वाले सात दिवसीय शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि जिले के लघु उद्यमियों को सहारा देकर आगे लाया जाये, जिससे उनके हुनर को नया बाजार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों एवं प्रतियोगिताओं से क्षेत्र की प्रतिभाएं निखरेंगी और खिलाडिय़ों को अच्छा प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही विलुप्त होते ग्रामीण खेलों के प्रति भी लोगों में जागरूकता आएगी।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि शहरवासियों के लिए मेला स्थल तक नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। 27 जनवरी को सितोलिया (पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन प्रात: 11 बजे से तथा रूमाल झपट्टा (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। सायं 6.30 बजे से उद्योग संघ चिड़ावा की ओर से कव्वाली मुकाबला आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 28 जनवरी को हरदड़ा (पुरूष) प्रतियोगिता प्रात: 11 बजे से होगी। सायं 6.30 बजे से श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला यूनिवर्सिटी चुडै़ला की ओर से हास्य कवि सम्मेलन होगा। 29 जनवरी को प्रात: 11 बजे महिला एवं पुरूष तीन टांग की दौड़, दोपहर 2 बजे से महिला म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता होगी, वहीं शाम 6.30 बजे से बज्म ए मौसिकी की ओर से गीतों भरी शाम कार्यक्रम आयोजित होगा। 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे महिलाओं के लिए मटका दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं सायं 6.30 बजे से न्यू गीतान्जली ज्वैलर्स की ओर से अन्तरमहाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे वॉलीबाल (पुरूष) प्रतियोगिता तथा शाम 6.30 बजे से न्यू गीताजंली ज्वैलर्स की ओर से अन्तविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। 1 फरवरी को प्रात: 11 बजे कबड्डी (पुरूष) प्रतियोगिता आयोजित होगी तथा शाम 6.30 बजे से पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को प्रात: 11 बजे से महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग-अलग कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी तथा शाम 6.30 बजे से पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। यह प्रतियोगिताएं न्यू गीतांजली ज्वैलर्स, झुंझुनू के सौजन्य से आयोजित की जाएंगी। वॉलीबाल, कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। समारोह में नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत, ओमप्रकाश आबूसरिया, दोरासर सरंपच अर्जुनसिंह सहित जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.