Breaking News
recent

कटारिया के ​बिगड़े बोल: मोदी हो या कोई और उसकी चाकरी करने के लिए पैदा नहीं हुए

भीलवाड़ा।

नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने मंगलवार को भीलवाड़ा में विवादित बयान दिया है। वे शहर के माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि थे। इससे पहले कटारिया का कॉलेज में अतिथि बनाने को लेकर एनएसयूआई विरोध कर रही थी। कुछ पदाधिकारियों ने कटारिया को फोन कर कार्यक्रम में आने से मना भी किया था। फोन पर कटारिया को कहा था आप आएंगे तो आपका विरोध होगा।

 

इस पर मुख्य अतिथि कटारिया कॉलेज में निर्धारित समय से पहले पहुंचे और छात्रसंघ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, मैं थोड़ा और पढ़ता तो और राजनीति में ज्यादा योग्य होता। उन्होंने एबीवीपी की ओर से निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष से कहा कि छोटा मन मत रखिए। विरोध को बर्दाश्त करो। दुनिया को जोड़कर चलना है तोड़कर नहीं चलना है। मिलकर देश को आगे बढ़ाना है। यह जो छोटी सोच है। इससे मैं नहीं डरता हूं। मैं धमिकयां से नहीं डरता हूं। अगर डरता तो विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता होते हुए इमरजेंसी में 18 महीने जेल में नहीं जाता। क्या मेरे परिवार नहीं था। हमने भी एक दिशा दिशा दी है। हमने कभी कायरता नहीं दिखाई है। किसी को 18 दिन जेल रख दे तो हाथ जोड़कर बाहर आ जाएगा। मैं 18 माह जेल में रहा। मेरे मामाजी आए थे, उन्होंने मुझसे कहा माफी लिख दे तो हम सुखाडि़या जो को बता देंगे तो जेल से छोड़ देंगे।

 

मैने कहा, लाश बाहर आ सकती है, मैं नहीं। जिन उदेद्श्यों को लेकर संगठन बनाया है उससे हम पीछे नहीं हट सकते हैं। कटारिया ने कहा, हमने किसी व्यक्ति की पूजा नहीं की। हम किसी व्यक्ति की नौकरी करने पैदा नहीं हुए हैं। चाहे देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो चाहे कोई भी हो। हम उसकी चाकरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। जो देश को आगे बढ़ाएगा उसकी मदद करेंगे। जो देश को रोकने का प्रयस करेगा उससे लड़ाई करेंगे। आपातकाल में भी यही तो लड़ाई थी। हम कोई चोरी-डकैती करने वाले थोड़ी थे। हम संगठन के उदेद्श्यो की लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा, हमने संगठन व्यक्ति की पूजा के लिए नहीं बनाया है। किसी नेता की नौकरी करने नहीं आए है। किसी को ताबूत उठाने वाले मजदूर नहीं है। हम मां भारती से प्यार करते हैं। मां भारती को आगे बढ़ाने के लिए जो रास्ता दिखाई देता है उस पर आगे बढऩे काम करते हैं।

 

कटारिया यहां भी नहीं रूके उन्होंने कहा, 40-41 साल की राजनीति हो गई। कोई एक काला धब्बा दिखा दे तो जान जाएंगे। हम ऐसी गंदी राजनीति नहीं करते हैं। अपने घर को भरने का धंधा नहीं करते हैं। मालामाल होने का काम नहीं करते हैं। डाके नहीं डालते हैं। चोरी नहीं करते हैं। देश भ्रष्टाचार की भट्टी में जल रहा था, तब एेसे प्रधानमंत्री ने इसे बचाने का काम किया है। कार्यक्रम में सांसद सुभाष बहेडि़या, पूर्व मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री राजेश गुर्जर आदि उपस्थित थे।

 

बाद में यह बोले कटारिया

कार्यक्रम के बाद कटारिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, छात्र राजनीति में यदि कोई भी सकारात्मक सोच रखेगा तो आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा, कार्यक्रम को लेकर जिला कलक्टर का फोन आया था, उन्होंने यहां की स्थिति बताई। मैंने कहा था विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता है तो जरूर आएंगे। उन्होंने कहा, मैने 40 साल की राजनीति में एेसा पहला प्रधानमंत्री देखा है जो कहते हैं न खाऊंगा और न खाने दूंगा। अब व्यक्ति को भुगतान नहीं खाते में जा रहा है। देश का सबसे बड़ा दुश्मन भ्रष्टाचार था जिसे प्रधानमंत्री ने मारा है। मैने यह चमत्कार अपनी आंखों से देखा है। उन्होंने राज्य सरकार के लिए कहा, ऋणमाफी पर बिना तैयारी के घोषणा कर दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.