Breaking News
recent

टै्रक्टरों से बैट्री चोरी का पर्दाफाश

लवाण. जिला पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देश पर गठित टीम ने टै्रक्टरों से बैट्री चोरी का पर्दाफाश कर एक जने को गिरफ्तार कर उससे चोरी की दस बैट्रियां बरामद की हैं। थाना प्रभारी सीमा शर्मा ने बताया कि गत वर्ष रामविलाश, रामकरण, शंकर, सुरज्ञान, चिरंजीलाल, प्रभुनारायण और बृजमोहन के मकानों के बाहर खड़े टै्रक्टरों से बैट्रियां चोरी हो गई थी।
जिस पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तब से थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई थी।

मुखबिर की सूचना पर तेज की जांच
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लेखराज रैगर निवासी लवाण की तलाशी शुरू कर दी। कई बार सादा वर्दी में उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बैट्रियों को कस्बे से बाहर ले जाकर बेचेने में कामयाब नहीं हुआ।

गांव छोड़कर अज्ञात जगह रहने लगा
पुलिस ने बताया कि आरोपी लेखराज घर को छोड़कर जयपुर में अज्ञात जगह रहने लग गया। पता चला तो पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने धर दबोच लिया और थाने लेकर आ गई। पूछताछ में आरोपी ने 10 व 12 नवम्बर 2018 को टै्रक्टरों से बैट्री, एक मोटरसाइकिल सहित अन्य कई वारदातें करना स्वीकारी। थाना प्रभारी सीमा शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव से एक लड़की को भगाकर ले गया और शादी कर ली। चोरी के रुपए से वह घर का काम चलाता और शेष राशि से मौज मस्ती करता था।
यह थे टीम में शामिल
थाना प्रभारी ने बताया कि लालसोट वृत्ताधिकारी मनराज मीणा के नेतृत्व में गठित टीम में हनुमतसिंह, खेमसिंह, उमेदसिंह आदि शामिल थे।

अवैध रूप से शराब बेचते गिरफ्तार
बसवा. कस्बे की थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को हुकमसिंह निवासी गिरधरपुरा को गांव में देशी शराब के 78 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया ।

आरोपित गिरफ्तार
महुवा. थाना पुलिस ने एटीएम लूट के प्रयास के दो आरोपितों को हिन्डौन से गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक महावीर ने बताया कि 4 जुलाई को कस्बे के जयपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम लूटने का प्रयास के मामले में फरार चल रहे महेश मीणा, भूरसिंह उर्फ भूरा को हिन्डौन से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि लूट के प्रयास के पांच आरोपितों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.