बावरी समाज की एक बेटी पढ़ेगी तो तीन पीढिय़ां होगी कामयाब
-राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था की अब तीन फरवरी को होगी सूरतगढ़ ब्लॉक की मीटिंग
श्रीगंगानगर.बावरी समाज की जागृति,एकता व बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था की सादुलशहर के वार्ड नंबर 19 अंबेडकर भवन में मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता संस्था के प्रदेशाध्यक्ष व सहायक कृषि अधिकारी पन्नालाल भाटी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत बीसीएमओ डॉ.बालकृष्ण पंवार,संस्था के जिलाध्यक्ष मास्टर गुरमीत सिंह व प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रधानाचार्य मुकंद सिंह बावरी व जिला सचिव मास्टर लालचंद भाटी थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रामदेवी बावरी ने कहा कि समाज का उत्थान के लिए बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगाा,यदि समाज की एक बेटी पढ़ेगी तो उसकी तीन पीढिय़ां कामयाब होगी। राजीनितक क्षेत्र में भी महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संस्था के प्रदेशाध्यक्ष भाटी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि समाज की जागृति के लिए हम सबको नई सोच,नई दिशा और नई विचारधारा के साथ समाज के विकास और उत्थान के लिए मिलकर कार्य करना है। समाज में व्याप्त कुरितियां व युवा पीढ़ी को नशा को जड़ सहित समाप्त करने का संकल्प लिया। संस्था के प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान ने कहा कि बावरी समाज की आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद बेटियों को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए हर ब्लॉक से पांच-पांच बेटियों का चयन कर इनको शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया जाए।संस्था की आगामी मीटिंग तीन फरवरी को सूरतगढ़ ब्लॉक में तय की गई।
टिकट की दावेदारी करनी चाहिए--संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। इसलिए बावरी समाज का कोई योग्य व्यक्ति कांग्रेस व भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश करनी चाहिए।
जगसीर सिंह को सादुलशहर ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया--राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था सादुलशहर ब्लॉक की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन कर जगसीरसिंह बावरी तख्तहजारा को अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में सुभाष पंवार व भानीराम बावरी को उपाध्यक्ष,मुंशीराम बावरी को सचिव,चरणजीत सिंह को कोषाध्यक्ष,सतनाम सिंह को उप-सचिव व अजमेर सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया। जिला स्तरीय कार्यकारिणी के लिए सुखमंद्र सिंह बावरी,दारा सिंह,मल्लूराम बावरी व अमीरचंद एवं प्रदेश कार्यकारिणी के लिए सेवानविृत बीसीएमओ डॉ.बालकृष्ण पंवार,वरिष्ठ अध्यापक भगतराम बावरी,कर्मचंद व डॉ.महेंद्र सिंह को शामिल किया गया।





No comments:
Post a Comment