Breaking News
recent

कादर खान की थी ख्वाजा गरीब नवाज में गहरी आस्था

 


अजमेर. फिल्म अभिनेता लेखक और निर्देशक दिवंगत कादर खान की गरीब नवाज में गहरी आस्था थी। उन्होंने फिल्मों में गरीब नवाज की शान में कव्वाली भी गाई थी। मेरे गरीब नवाज फिल्म की शूटिंग के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कादर खान ने कहा था कि गरीब नवाज की दरगाह में सच्चे दिल से मांगी गई हर मुरादें पूरी होती है। ख्वाजा साहब को वहां जाने वाले के दिल में अगर सच्चाई नजर आती है, तो उसकी दुआ जरूर कबूल होती है।

 

उन्होंने कहा कि हम कहीं भी जाएं दिल की सच्चाई चेहरे पर आ ही जाती है। सच्चे दिल से जो भी मांगते हैं, वह मुराद पूरी होती है। आज हमारे चेहरों पर सच्चाई नहीं बल्कि मेकअप ज्यादा है। खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सकी ने बताया कि कादर खान स्वयं कभी अजमेर दरगाह नहीं आ सके लेकिन कनाडा में रहने वाले उनके बेटे सरफराज खान अक्सर दरगाह आते रहे हैं।

शूटिंग को लेकर हुआ था विवाद

एक फिल्म में कादर खान ने गरीब नवाज पर कव्वाली गाई थी। फिल्म के कुछ दृश्य अजमेर दरगाह में फिल्माए गए थे। हालांकि फिल्म की शूटिंग के लिए कादर खान दरगाह नहीं आए। मायानगरी में एक स्टूडियो में दरगाह का सेट बनाया गया था। जहां कादर खान ने कव्वाली की शूटिंग की थी। दरगाह में शूटिंग को लेकर विवाद भी हुआ था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.