Breaking News
recent

सांसद हरिप्रसाद का बड़ा बयान, अमित शाह को स्वाइन फ्लू नहीं, जल्द फैक्ट सबके सामने लाऊंगा

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं, उन्हें स्वाइन फ्लू हुआ है। लेकिन, सबसे हैरानी की बात यह है कि उनकी बीमारी पर जमकर राजनीति हो रही है। वहीं, कर्नाटक से राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने तो अमित शाह को लेकर ऐसे-ऐसे बयान दिए हैं जिससे सनसनी मच गई है।

हरिप्रसाद ने फिर खोला अमित शाह के खिलाफ मोर्चा

गुरुवार को हरिप्रसाद ने कहा था कि अमित शाह को कोई आम बुखार नहीं, बल्कि उन्हें बुखार हो गया है। वहीं, शुक्रवार को प्रसाद ने जो बयान दिया है उससे और सनसनी मच गई है। उन्होंने कहा कि हमें रिपोर्ट मिली है कि अमित शाह को कोई फ्लू नहीं हुआ है। सांसद ने कहा कि हम एम्स के लोगों को जानते हैं। उनका कहना है कि वह फ्लू के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं। मुझे फैक्ट का पता लगने दीजिए, मैं खुद आपको बताऊंगा। हरिप्रसाद के इस बयान से माहौल गरमा गया है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

hari

हरिप्रसाद के बयान से सियासी माहौल गर्म

गौरतलब है कि बीके हरिप्रसाद की ओर से अमित शाह को 'सूअर का बुखार' होने की टिप्पणी पर भाजपा ने जमकर हमला बोला था। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि जिस तरह का गंदा और घटिया बयान कांग्रेसी सांसद बीके हरिप्रसाद ने शाह के स्वास्थ्य को लेकर दिया है, यह कांग्रेस के स्तर को दिखाता है। वह फ्लू का उपचार करा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के नेताओं की मानसिक बीमारी का उपचार कराना बेहद मुश्किल है। यहां आपको बता दें कि खुद अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा था कि मुझे स्वाइन फ्लू हो गया है, एम्स में भर्ती होने जा रहा हूं। लेकिन, मैं ठीक हूं और जल्द ही लौट कर आऊंगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.