Breaking News
recent

जेल में बंदियों को अब मिलेगी यह बड़ी सुविधा, जानकर आप भी होंगे हैरान, कलक्टर ने किया उद्घाटन

चूरू.

जिला कलक्टर संदेश नायक ने मंगलवार को जिला जेल, पंचायत समिति और सर्किट हाऊस का निरीक्षण किया। नायक ने जिला जेल में निरीक्षण के दौरान बंदियों के लिए एसटीडी/पीसीओ सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि अब जेल में बंदी अपने दो फोन नंबर दे सकता है जिन पर वह बात करना चाहता है। पुलिस द्वारा उन नम्बरों को पहले सत्यापित किया जाएगा। उसके बाद जेल में बंदियों को 5-5 मिनट बात करने की सुविधा दी जाएगी। जिला कलक्टर ने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा जो सुविधाएं कैदियों को प्रदान की है वह सराहनीय है।

 

जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति के निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति की कार्य व्यवस्था को विस्तार से समझा। उन्होंने पंचायत समिति स्तर से संचालित हो रही फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति के बारे में चर्चा करते हुए बीडीओ हरिराम चौहान को फ्लैगशिप योजना के क्रियान्वयन में गंभीरता से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि पीएमजीवाई के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति, महात्मा गांधी नरेगा योजना के लक्ष्यों के प्राप्ति में आ रही कमी को जल्द पूरा किया जाए।नायक ने पंचायत समिति के निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। सर्किट हाउस परिसर में होने वाले नवीन निर्माण कार्यों की योजनाओं और दैनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.