बीकानेर. इंश्योरेंस के नाम पर ५५ लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बीकानेर पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा है। आरोपितों के पास से मोबाइल, कागजात व अन्य सामग्री बरामद की गई है। आरोपितों को शनिवार को बीकानेर लाया जाएगा। उपनिरीक्षक गौरव खिडिय़ा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के हनुमान हत्था निवासी सतीश पांडे ने इस्तगासे के जरिए ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली निवासी हेमंत पुत्र दीपचंद, मुंबई निवासी मोहसीन पुत्र बरार अहमद एवं दिल्ली निवासी अभिषेक पुत्र रमन कुमार को पकड़ा गया है। युवकों के पास से दो दर्जन मोबाल, दो लैपटॉप व सैकड़ों दस्तावेज बरामद किए हैं।
यूं करते ठगी
आरोपित युवक फोन करके इंश्योरेंस कर्मचारी होने का कहकर उन्हें झांसे में लेते। इसके बाद प्रीमियम व रिफंडेबल राशि के नाम पर रुपए ऐंठते। बाद में वे ठगी के शिकार व्यक्ति से संपर्क करना छोड़ देते और मोबाइल व सिमकार्ड बदल लेते।यह है मामलासदर थाना क्षेत्र के हनुमान हत्था निवासी सतीश पांडे ने सदर पुलिस थाने में करीब सात माह पहले ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कराया था। उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसे फोन करके इंश्योरेंस के नाम पर करीब ५५ लाख रुपए की ठगी की है।
छह महीने से तलाश में जुटी थी पुलिस
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक खिडिया ने बताया कि छह महीने से पुलिस ऑनलाइन ठगी करने वालों की तलाश में जुटी थी। आरोपी ट्रेस नहीं हो रहे थे। बाद में पुलिस को एक मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर दिल्ली के युवकों की मिलीभगत सामने आई। पिछले दस दिन से चार सदस्यीय टीम दिल्ली में डटी हुई थी। शनिवार को दिल्ली पुलिस की सहायता से तीन युवकों को दबोच लिया।





No comments:
Post a Comment