Breaking News
recent

अलवर जिले में यहां बंदरों का आतंक, इतने दर्जन लोगों को कर चुके घायल, मथुरा से बुलाई टीम

अगर आप अलवर घूमने आ रहे हैं तो सावधान रहें। अलवर के तिजारा में बंदरों का आतंक है। बीते कुछ दिनों में बंदर एक दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल कर चुके हैं। आज भी बंदरों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हालात खराब होते देख मथुरा से बंदर पकडऩे का दल व पिंजरा मंगवाया गया है।

तिजारा में बंदरों के चलते लोग दहशत के साए में जी रहे है। एक सप्ताह के अंदर बंदर दो दर्जन लोगों पर हमला कर चुके हैं। लेकिन तिजारा नगर पालिका प्रशासन अभी चुप्पी साधे हुए है। बंदरों के हमले से शिकार दर्जन भर लोग अलवर अस्पताल एवं तिजारा अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं।

बंदरों के हमले के शिकार हीरालाल सैनी, प्रीति रुखसाना, मोतीलाल व जगदीश सहित दर्जनभर लोग घायल है। हालात खराब होते देख नगर पालिका प्रशासन ने मथुरा से बंदर पकडऩे वाले शिकारी बुलाए हैं। बंदर पकडऩे के लिए टीम बुलाई है। टीम ने तिजारा तहसील परिसर में बंदर पकडऩे के लिए पिंजरे लगाए हैं।

लेकिन 12 घंटा बीत जाने के बाद आतंकी बंदर शिकारियों के हत्थे नहीं चढ़ा और पिंजरा खाली रखा हुआ है। तो वही बंदरों के चलते लोगों ने अपने बच्चों को घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है। बच्चों को खेलने में परेशानी आ रही है। तो महिलाओं व बुजुर्गों को बड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है। कई बार महिलाएं व बूज़ुर्ग लोग बंदरों के डर से गिर भी चुके हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.