लूणकरनसर.राजपुराहुडान गांव के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पानी व बिजली की समस्या को लेकर उपखण्ड अधिकारी कैलाशचन्द्र मीणा व प्रधान गोविन्दराम गोदारा को अवगत करवाकर समाधान की मांग उठाई। इसके अलावा विद्युत निगम व जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया।राजपुराहुडान सरपंच प्रतिनिधि तिलोकराम मेघवाल, खुमाणाराम हुड्डा, उम्मेदसिंह व भानीराम के नेतृत्व में मिले ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन साढ़े ४०० घरों की आबादी वाले गांव में एक हजार से अधिक पशुधन है तथा गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए दो नलकूप बने है लेकिन विद्युत निगम द्वारा गांव में मात्र छह घण्टे बिजली आपूर्ति की जाती है।
ऐसे में सालभर गांव में पेयजल किल्लत की स्थिति रहती है। इसके अलावा कृषि जोन के हिसाब से बिजली आपूर्ति होने से बिजली गुल रहती है। ऐसे में अधिकांश समय बिजली के अभाव में लोगों के विद्युत आधारित काम-धंधे ठप रहते है। ग्रामीणों ने गांव में २४ घण्टे बिजली आपूर्ति को लेकर किसनासर गांव के जीएसएस से विद्युत आपूर्ति करवाने की मांग उठाई।





No comments:
Post a Comment