Breaking News
recent

लापता बीएसएफ जवान का पता लगाने को रिपोर्ट दर्ज

खारिया मीठापुर (जोधपुर). साढ़े तीन महीनों से लापता झाक निवासी बीएसएफ जवान श्रवणकिशोर का पता लगाने के लिए शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बिलाड़ा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं परिजनों ने बिलाड़ा पुलिस थाने में मामला भी दर्ज कराया।


राजस्थान पत्रिका ने 11 जनवरी के अंक में ‘तीन महीनों से लापता मां का लाल, कोई नहीं सुन रहा पुकार’ शीर्षक के बीएसएफ जवान श्रवणकिशोर के लापता होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे पढकऱ झाक गांव में वाल्मिकी समाज के लोगों के साथ विभिन्न संगठनों से आए पदाधिकारियों ने परिजनों को पूरे सहयोग का भरोसा दिया। भाई राजू वाल्मिकी ने बताया कि रविवार को बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री पीपीचौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व जिला कलक्टर से मिलकर मदद की गुहार की जाएगी।


पार्षद त्रिलोक नेनीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया गया कि बिलाडा तहसील के झाक गंाव का श्रवणकिशोर बीएसएफ की बटालियन 97 यूनिट शिलांग मेघालय में सिपाही के पद पर तैनात है। बीएसएफ कार्यालय शिलांग से आए पत्र से परिजनों को ज्ञात हुआ कि श्रवणकिशोर 17 अक्टूबर 2018 से लापता है।

 

ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से कानूनी कार्रवाई कर लापता बीएसएफ जवान को ढूंढने में मदद कराने की अपील की गई। ज्ञापन देने के दौरान अमरसिंह, पार्षद त्रिलोक नेनीवाल, कैलाश कटारिया, गीता मेवाड़ा, आईचुकी देवी व ओमप्रकाश पटेल सहित समाजबंधु मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.