Breaking News
recent

यहां होगी 'पीएम नरेन्द्र मोदी' की शूटिंग!

जयपुर. ओमंग कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेन्द्र मोदी' का निर्देशन करने जा रहे हैं। शूटिंग लोकेशंस के सिलसिले में ओमंग ने नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में कई लोकेशंस की रैकी की। ओमंग का कहना है कि यह मूवी एक फिल्ममेकर के रूप में उनके जीवन की सबसे बड़ी चुनौती है और इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो वर्षों से वे अथक प्रयास कर रहे हैं। अब यह प्रोजेक्ट फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। ओमंग इस प्रोजेक्ट की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

 

Jaipur

पीएम के गृहनगर का किया दौरा
प्रोडक्शन टीम के सूत्रों का कहना है, 'ओमंग अहमदाबाद में पोल लेन और प्रधानमंत्री के गृहनगर वडनगर वाले घर गए, जहां मोदीजी का बचपन बीता है। इसके साथ ही ओमंग को हाउस ऑफ एमजी, अहमदाबाद का एक हेरिटेज होटल भी गए। उन्होंने मेहसाणा जिले के मोढेरा गांव स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर, पाटन स्थित बावड़ी रानी की वाव, भुज के स्टोन स्ट्रक्चर, कच्छ के धोर्दो गांव के सफेद मरुस्थल (कच्छ का रण) का भी दौरा किया। निर्माता फिल्म को पिक्चराइजेशन के मामले में तथ्यात्मक रूप से सही रखना चाहते हैं। यही वजह है कि उन महत्वपूर्ण स्थानों को देखा जा रहा है, जो नरेन्द्र मोदी के लिए महत्वपूर्ण हैं और जहां शूटिंग होगी।
फिल्म में मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय निभाएंगे। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह हैं।

Jaipur

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.