हिण्डौनसिटी. फुलवाड़ा गांव की ढाणी कंजोलियान का पुरा स्थित अम्बेडक़र पार्क में बुधवार को हुई जाटव समाज की बैठक में शैक्षणिक विकास के साथ ही कुरीतियो के उन्मूलन पर जोर दिया।
डॉ. भीमराव अम्बेडक़र विकास सेवा समिति के बैनर तले हुई बैठक में मुख्य वक्ता जिला जाटव समाज सुधार समिति अध्यक्ष धर्मेराम बंशीवाल ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक विकास की असली चाबी है। जिससे समाज का चौतरफा विकास संभव हो सकता है। महामंत्री सोहनलाल जाटव, समिति अध्यक्ष ज्ञानसिह बौद्व ने सामाजिक कुरीतियों को त्याग कर महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। बैठक में वक्ताओं ने बालिकाओं को अनिवार्य रूप से पढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ी बेटी से दो परिवारों को उत्थान होता है।
बैठक में 27 अप्रेल को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने, खेल प्रतिभाओं के लिए स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि का आवंटन कराने का निर्णय लिया गया। इससे पहले वक्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान शिवचरण जाटव, हरिचरन जहाजिया, सोहनसिंह, गोपाल फौजी, विश्राम, नत्थीसिंह आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment