Breaking News
recent

बायोमैट्रिक में अंगूठा नहीं लगे तो भी मिलेगा राशन

दौसा. यदि किसी उपभोक्ता के हाथों के अंगूठे एवं अंगुलियों की रेखाएं घिसी है और वे राशन डीलर की दुकान पर रखी बायोमैट्रिक मशीन में उसका आधार नहीं मिल रहा है तो चिंता की बात नहीं है। अब राशन डीलर यह नहीं कह पाएगा कि उनके अंगूठे व अंगुलियों के निशान नहीं आ रहे । इसके लिए राज्य सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था की है

 


जिला रसद अधिकारी राम भजन मीना ने बताया कि लाभार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ओ.टी.पी. मंगवाया जाकर पहचान स्थापित करना, बायपास सिस्टम अन्तर्गत प्राधिकृत अधिकारी के माध्यम से एक बार पात्रता का प्रमाणीकरण पॉस मशीन के सॉफ्टवेयर अपलोड कराया जाएगा। जिले में उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, जिला रसद अधिकारी, प्रर्वतन अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षक एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका आदि प्राधिकृत अधिकारी हैं।

 


इसी प्रकार आइरिस स्कैनर द्वारा आंख की पुतली के माध्यम से पहचान स्थापित करने का विकल्प किया गया है। पॉश मशीन पढ़ेगी आंखों की पुतलियां अब तक राशन डीलर अपने पास आने वाले उपभोक्ताओं के हाथ के अंगूठे एवं अंगुलिया पोश मशीन में लगवाता है। जिस उपभोक्ता के हाथों की रेखाएं उभरी हुईहोती है उसमें तो पॉश मशीन बता देती है कि आधार सही है और जिसकी रेखाएं उभरी नहीं होती है उसके लिए मशीन गलत बता देती है। ग्रामीण इलाकों में मजदूरी का काम करने वाले कई लोगों के हाथों के अंगूठे व अंगुलियों की रेखाएं घिस जाती है। उनके सामने यह समस्या आती है। राशन डीलर उनको राशन सामग्री नहीं देता है। अब इन मशीनों के आइरिस स्कैनर लगने से उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हो जाएगा।

 

 

चादरपोशी के साथ उर्स शुरू
दौसा ग्रामीण. आस्ताना-ए-हकीमी सोसायटी दौसा के तत्वावधान में मेहबूबे सुल्तानुल औलिया हजरत ख्वाजा सूफी हकीमुद्दीन शाह हसनी रह. का चार दिवसीय 35वां सालाना उर्स मंगलवार से मुर्शीद नगर दौसा में शुरू हुआ।


सूफी डॉ. अब्दुल लतीफ शाह ने बताया कि इस दौरान मंगलवार दोपहर चादरपोशी की गई। कार्यक्रम में कई जने मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बुधवार रात 9 बजे हल्का-ए-जिक्र व महफिले समाअ (कव्वाली) शब बेदारी, गुरुवार सुबह 11 बजे रस्मे कुल शरीफ एवं रात 9 बजे
महफिले मुशायरा व महफिले समाअ आयोजित होगा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे संदल पोशी का आयोजन होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.