खत्री समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
बाड़मेर . ब्रह्मक्षत्रिय सेवानिवृत्त वरिष्ठजन सेवा संस्थान की ओर से रविवार को नरगासर स्थित हिंगलाज भवन में दलीचंद किशनाजी कीरी की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में 42 मेघावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 8 नवचयनित एवं पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ हुकमाराम सुथार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को आगे बढऩे की सीख मिलती है। डॉ किरण खत्री ने कहा कि महिलाओं को समाज मे आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सुखदेव भूत, राणामल कीरी, डॉ किरण खत्री, लीलावन्ती खत्री, पूर्णिमा खत्री ने विचार व्यक्त किए। संस्थान परिचय घमण्डीराम कीरी ने दिया। इस अवसर पर मघाराम कीरी, रामलाल, उत्तमचंद एवं अशोक कुमार को सम्मानित किया। लेखराज कीरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन पूनमचन्द ,खेमचन्द एवं ज्योति कीरी ने किया।
ये भी पढ़े....
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कल आएंगे
चौहटन . भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व बायतु पूर्व विधायक कैलाश चौधरी तथा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु मंगलवार को चौहटन आएंगे। यहां भाजपा के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवीलाल खांगट ने बताया कि इसमें पार्टी के समस्त पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
गडरारोड जीएसएस की बैठक 15 को
बाड़मेर . ग्राम सहकारी समिति(जीएसएस) गडरारोड में 15 जनवरी को सुबह 11 बजे आमसभा का आयोजन किया जाएगा। निरीक्षक सहकारिता भूरसिंह भाटी ने बताया कि आम सभा में क्रय-विक्रय सहकारी समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया ि





No comments:
Post a Comment