पोकरण/जैसलमेर
पोकरण के धोलिया गांव के पास शनिवार की रात हादसा हो गया। यहां चलती हुई एक कार में शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। जिससे गाड़ी जलकर राख गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान गाड़ी में सवार लोग समय पर उतर गए।
शार्ट सर्किट से लगी आग
जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी जैसलमेर से पोकरण की तरफ जा रही थी। इसी दौरान लाठी के गंगाराम की ढाणी के पास अचानक शार्ट सर्किट से गाड़ी में आग लग गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद गाड़ी में सवार लोगों ने भागकर जान बचाई।
दूर तक दिखीं आग की लपटें
हादसे के बाद दूर से आग की लपटें देखकर आस पड़ोस से ग्रामीण एकत्र हुए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद दमकल वाहन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान गाड़ी पानी डालकर आग पर काबू किया गया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।





No comments:
Post a Comment