Breaking News
recent

मुर्गा चुराने आए और चला दी गोलियां

मुर्गा चुराने आए और चला दी गोलियां
-पुलिस चौकी के समीप घटित हुई वारदात
बाड़ी. कस्बे की गुमट पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले अलीगढ़ रोड पर एक फार्म पर मुर्गा चुराने केै दौरान फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फार्म संचालक की शिकायत पर आरोपितों को नामजद करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
हुआ यूं कि अंसार पुत्र अलीमुद्दीन अलीगढ़ रोड गुमट बाड़ी में मुर्गा फार्म पर बैठा हुआ था, तभी वहां पर ऋषि, विशाल, पुष्पेंद्र आए और आकर गाली-गलौज करते हुए मुर्गा का गोश लेने की मांग की, इस दौरान विरोध किए जाने पर आरोपितों ने अंसार से मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। घटना में अंसार बाल-बाल बच गया और आरोपित 3 मुर्गों को जबरन चोरी करके ले गए । घटना की सूचना पर बाड़ी थाना अधिकारी रमेश सिंह और टाउन चौकी इंचार्ज जय प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली और मामले की जांच में जुट गए। उल्लेखनीय है कि चौकी के समीप पहले भी कई अपराधिक घटनाएं घटित हो चुकी है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाने के चलते अपराधियों का दुस्साहस बुलंदियों पर है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.