Breaking News
recent

राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता शुरु

राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता शुरु
-पहलवानों ने दिखाया दमखम
झालावाड़. जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार रात से खेल संकुल में राज्य स्तरीय जूनियर महिला/पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता शुरु हुई। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 300 बालक व करीब 200 बालिकाएं भाग लेने पहुंची। प्रतियोगिता फ्री स्टाईल व ग्रीको रोमन स्टाइल से शुरु हुई। उद्घाटन के बाद प्रथम कुश्ती में श्री गंगानगर के पहलवान निशांत ने अलवर के पहलवान राकेश को हराया। झालावाड़ के ओमेंद्र ने भीलवाड़ा के रोडूलाल को परास्त किया। वहीं बालिका वर्ग में भीलवाड़ा की पहलवान पूजा काडरी ने जयपुर की खुशबु कंवर को पराजित किया।
-हुआ उद्घाटन समारोह
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीनाक्षी चंद्रावत रही। अध्यक्षता चित्तोड़ के रामरतन ने की। विशिष्ठ अतिथि राजस्थान केसरी सौरथ बजाड़, राजसमंद के जगदीश जाट, जिला ख्ेाल अधिकारी कृपा शंकर शर्मा, पहलवान अर्जुन सिंह, मुजम्मिल पंवार, घनश्याम सिंह शक्तावत, बंदू खान रहे। संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह धाभाईव सचिव रामलाल गुर्जर की अगुवाई में अतिथियों का स्वागत किया गया। संचालन बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के चंदर स्वामी, मुफिद मिर्जा, अब्दुल सलाम, राजेश टेलर, भूरेंद्र चोपड़ा, धर्मपाल सिंह, नृसिंह, किरण हाड़ा, गायत्री सुमन, तरन्नूम आदि ने भी अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने हनुमानजी के चित्र के समक्ष दीप प्रजवल्लित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
-विजेता करेगे राज्य का प्रतिनिधित्व
प्रतियोगिता में दस भार वर्ग से पुरुष 57 किलो से व महिला 50 किलो भार वर्ग से शुरु होकर 125 किलोभार तक की भाग लेगी। राज्य के पंजीकृत जिले के खेल संघों से चयनित करीब 500 पहलवान भाग ले रहे है। इस प्रतियोगिता के विजेता पहलवान राजस्थान राज्य दल के रुप में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें।
-(जितेंद्र जैकी, झालावाड़)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.