Breaking News
recent

CLG बैठक में बुहाना में कैमरे लगाने पर की चर्चा

बुहाना. थाना परिसर में डीएसपी रामप्रकाश मीणा की अध्यक्षता में वृत बुहाना के सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। सदस्यों ने मुख्य बाजार में अवैध वाहनों के बेतरतीब खड़े होकर आवागमन बाधित करने, सड़क किनारे लगने वाले रेहड़ी-ठेलों को खुले स्थान पर लगाने, जाम से आमजन को निजात दिलाने के मुद्दे उठाए। सीएलजी व जनसहभागिता बैठक में यातायात के नियमों की पालना के साथ सड़क दुर्घटना के बचाव, रात्रि के समय चोर गिरोह से सजगता, साईबर अपराध, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, चोपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट लगाने, यातायात नियमों की पालना करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में कस्बे के मैन बाजार के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के बारे में चर्चा की गई। बैठक में एएसआई मोतीलाल, थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता, सदस्य भरत बोहरा, नौरंगलाल जांगिड़, डॉ. रामसिंह डूडी, मोहम्मद रईस, नरेश सिंह तंवर सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

 

 

Read More: चुनाव आए तो प्रधानमंत्री मोदी भेज रहे पाती

 

 


मण्ड्रेला. कस्बे स्थित पुलिस थाना परिसर में बुधवार शाम को थानाधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने सभी लोगों को थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने सहित लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।

 

Read More: बगड़वासियों ने दी नगरपालिका को चेतावनी.. देखे वीडियो

 


नवलगढ़. कस्बे के पुलिस थाना परिसर में सीएलजी की बैठक हुई। इस मौके पर सदस्यों ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफकार्रवाईकरने समेत अन्य मुद्दे उठाए गए। सीआइ महावीर सिंह ने नियमानुसार कार्रवाईकरने का आह्वान किया। बैठक में सलीम जिन्दरान,प्रभुसिंह, कैलाश जांगिड़, अनिल शर्मा, शंकर लाल सैनी, केडी चौबदार आदि मौजूद थे।

 

 

Read More: फिर गूंजने लगी शहनाई, नए साल में रहेगी शादियों की धूम

 


बगड़. कस्बे के सब्जी मंडी स्थित मुरलीधर धर्मशाला में बाजारों में लगने वाले जाम व चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु थानाधिकारी विश्वजीतसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में राठौड़ ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि कस्बे के बीएल चौक से मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, दुर्गा मंदिर मार्केट, जांगिड़ मार्केट, सीएचसी, पीरामल गेट होते चौराहा बस स्टेंड तक बाजारों में हो रहे अतिक्रमण हटाने व वाहनों को गलत तरीके से खड़ा करने से जाम की समस्या से निजात पाने के लिए दुकानदारों से आग्रह कर समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान नगर विकास संस्थान अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह राठौड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंदसिंह शेखावत, उमा पुरोहित, सुशील कटोड़ा, पार्षद राकेश सहित व्यापारी मौजूद थे। जिन्होंने सहयोग की बात कही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.