Breaking News
recent

किसान कर्ज माफ़ी समेत बड़े फैसलों को लेकर ये बोले CM अशोक गहलोत, अजान पर रोका भाषण

जोधपुर।

मुख्यमंत्री Ashok Gehlot मंगलवार को जोधपुर दौरे पर रहे। सीएम गहलोत ने जोधपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने पद को जिन्दगी में प्राथमिकता नहीं दी। जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे पूरी ईमानदारी से निभाया। प्रदेश के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपसे कभी दूर नहीं रहूंगा। हमेशा सुख-दुःख में पूरा भागीदार रहूंगा।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें खूब प्यार और स्नेह दिया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के मान-सम्मान को हमेशा बनाकर रखूंगा। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही सबसे पहले किसानाें की कर्ज माफी का आदेश जारी किया।

 

अगले पांच वर्ष तक बिजली के बिल नहीं बढ़ाने का भी निर्णय सरकार ने लिया है। प्रदेश में पांच हजार सरस बूथ खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि अब महापौर का चुनाव भी सीधे जनता द्वारा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा गत सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपए का कर्जा विरासत में मिला है।

 

अजान पर भाषण को रोका

मुख्यमंत्री जब भाषण दे रहे उस समय पास की मस्जिद में अजान हो रही तो उन्होंने अजान पूरी होने तक अपना भाषण रोके रखा, उसके बाद पुनः भाषण शुरू किया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, विधायक मनीषा पंवार, पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेन्द्रसिंह सोलंकी, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.