Breaking News
recent

Good news: नौकरियों के लिए हो जाएं तैयार, नए साल में जल्द मिलेगी खुशखबरी

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग को साल 2019 की नई भर्तियों का इंतजार है। नई भर्तियों-अभ्यर्थनाओं के लिए आयोग कार्मिक विभाग को पत्र भिजवा चुका है। मंजूरी मिलते ही आयोग भर्तियों के विज्ञापन जारी करेगा।

आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा, कृषि, कारागार, कनिष्ठ लेखाकार और अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयेाजन करता है। यह भर्तियां कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद कराई जाती हैं। साल 2018 में आयोग को विभिन्न विभागों के लिए 18 हजार भर्तियां मिली। आयोग ने बीते अगस्त से दिसम्बर के बीच कई भर्ती परीक्षाएं आयोजित की। इसके अलावा जनवरी से जून 2019 के बीच कई प्रतियोगी परीक्षाएं कराई जानी हैं।

नजरें नई भर्तियों पर
साल 2019 में भी नई भर्तियां होनी हैं। आयोग की नजरें राज्य सरकार और कार्मिक विभाग पर टिकी हैं। इनमें आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा, कॉलेज-स्कूल व्याख्याता और अन्य शामिल हैं। कार्मिक विभाग से हरी झंडी मिलते ही आयोग तकनीकी परीक्षण कर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगेगा। जैसे-जैसे आयोग को अभ्यर्थना मिलेंगी उन्हें नियमित कलैंडर में शामिल किया जाएगा। इसके लिए आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने सरकार और कार्मिक विभाग के अधिकारियों से मुलाकात भी की है।

जनवरी से जून तक यह परीक्षाएं
15 से 23 जनवरी तक माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 और संस्कृत शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर ग्रेड द्वितीय परीक्षा-2018 (टीएसपी-नॉन टीएसपी) का आयोजन 17 से 20 फरवरी 2019 तक होगा। संस्कृत शिक्षा विभाग में व्याख्याता स्कूल भर्ती परीक्षा-2018 का आयोजन अप्रेल से मई और सहायक वन संरक्षक एवं रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम, परीक्षा-2018 का आयेाजन मई-जून 2019 में होगा। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 का आयोजन 28 और 29 जनवरी को होगा। (आयोग के अनुसार)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.