सीकर.
तापडिय़ा बगीची के पास सत्यम मोबाइल सेंटर से चोरी के मोबाइल मिलने वाले दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करके लाई है। जहां कई गैंग व अपराधिक किस्म के लोगों को बोलबाला है। इसलिए पकड़ में आए दोनों आरोपी भी शातिर किस्म के हैं। जिनसे पुलिस मोबाइलों के बारे में सच्चाई नहीं उगलवा पा रही है। प्रशिक्षु डीवाइएसपी सुनील सिहाग ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी मुस्ताक व फैसल को न्यायालय में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड मांगा है। लेकिन, अभी तक इनसे मोबाइल चुराने वालों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। इसके अलावा बरामद हुए चोरी के मोबाइलों के बारे में भी इनसे कोई नई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।
पुलिस के भी फूल गए थे हाथ पांव
लाखों के मोबाइल चुराने वालों को पीछा करते हुए पुलिस की टीम मेवात क्षेत्र के उन दो-तीन गांवों में पहुंची। जो कि, अपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों को पनाह देने के लिए प्रसिद्ध है। जांच टीम के अनुसार मेवात क्षेत्र के गवारना, तावडु व बावला गांव में प्रवेश करने पर पता चला कि यहां अपराधियों के कई गिरोह सक्रिय हैं। जिनमें एटीएम काटकर ले जाने वालों सहित कई गैंग के गुर्गे शामिल हैं। लेकिन, मुखबिरी के सहयोग से दोनों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया गया।
Read More :
कहां गए बाकी के मोबाइल
पुलिस ने मुस्ताक व फैसल के पास केवल 75 मोबाइल बरामद किए हैं। जबकि यहां चोरी होने वाले बाकी मोबाइल चोरों ने कहां खपा दिए। इसकी जानकारी पुलिस को अभी तक नहीं मिल पाई है। इसके अलावा इन्हे चुराने वाले पांचों नकाबपोश का सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। जबकि लूटने वाले पेशेवर चोर एक कार में सवार होकर आए थे और इनके फुटेज भी मौके से पुलिस को बरामद हुए थे।
यह था मामला
29 दिसंबर को मोबाइल सेंटर के ताले तोडकऱ चोर इसमें रखे 50 लाख के मोबाइल व चार लाख रुपए नकद चुरा ले गए थे। मोबाइल सेंटर मालिक नरेंद्र ने मोबाइल व नगदी चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस को दी थी। चोर सीसीटीवी कैमरा तोड़ कर डीवीआर भी निकाल कर अपने साथ ले गए थे।
पुलिस की एक टीम भरतपुर व अलवर की तरफ दबिश दे रही है। प्रकरण के बाकी मुल्जिम भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। -डा. अमनदीप सिंह कपूर, पुलिस अधीक्षक सीकर।





No comments:
Post a Comment