Breaking News
recent

अलवर में अब तंबाकू बेचने वालों की खैर नहीं, इस लेडी IPS के नेतृत्व में चलाया ऐसा अभियान, दुकान बंद कर भाग रहे दुकानदार

अलवर पुलिस की ओर से आज सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशिक्षु आईपीएस ऋचा तोमर के नेतृत्व में जैसे ही पुलिस जाब्ता बाजार में कार्रवाई करने पहुंचा तो तम्बाकू विक्रेताओं में हडक़ंप मच गया। कई दुकानदार पुलिस को देखकर अपनी दुकानें बंद करने लगे, लेकिन जाब्ते में कई जवान होने के कारण वे दुकानें बंद होने से पहले ही पहुंच गए।

पुलिस की ओर से आज शहर के मन्नी का बड़, कंपनी बाग के बाहर, चर्च रोड, नगर परिषद के बाहर आदि स्थानों पर तंबाकू व सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि सिगरेट व तंबाकू के विज्ञापन व विक्रय करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दुकानदारों के साथ ही पुलिस ने तम्बाकू खरीद व खा रहे लोगों के भी चालान बनाए। पुलिस की ओर से दुकानदारों व सार्वजनिक स्थान पर तम्बाकू का सेवन करने वाले लोगों से 200 रुपए का जुर्माना वसूला।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.