Breaking News
recent

Live NZ vs IND ODI : कुलदीप के सामने न्यूज़ीलैंड पस्त, भारत 90 रन से जीता

नई दिल्ली। भारत और न्यूज़ीलैंड कि बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच माउंट माउंगानुई में खेला गया। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को यहां बे-ओवल मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है। इस सीरीज में मेजबान टीम से जिस प्रकार की प्रतिस्पर्धा की उम्मीद थी, वह इस मैच में भी देखने को नहीं मिली और न्यूज़ीलैंड की टीम मात्र 238 पर ढेर हो गई। इसी के साथ भारत ने 90 रनों ये मैच जीत पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है।

न्यूज़ीलैंड का ख़राब प्रदर्शन -
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए थे। किवी टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 40.2 ओवरों में 234 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई। किवी टीम के लिए सबसे ज्यादा 57 रन डग ब्रैसवेल ने बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 46 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के लगाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलताएं मिलीं। मोहम्मद शमी और केदार जाधव को एक विकेट मिला।

मैच का हाल -

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के 5वे ओवर में भुवनेश्वर कुमार की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज गप्टिल ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन सीमा रेखा पर खड़े युजवेंद्र चहल ने उनका कैच लपक लिया। गप्टिल ने 15 गेंदों में 16 रन बनाए। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ने कप्तान केन विलियमसन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शमी को दो सिक्स मारे। ऐसा लग रहा था कि आज विलियमसन लम्बी पारी खेलेंगे। लेकिन तभी शमी ने उन्हें बोल्ड कर न्यूज़ीलैंड को दूसरा झटका दिया। खबर लिखे जाने तक न्यूज़ीलैंड ने 27 ओवर में 6 विकेट कि नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर डग ब्रैसवेल (1) और हेनरी निकोलस (19) रन बनाकर खेल रहे हैं।

शर्मा और धवन की शानदार बल्लेबाजी -
भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में रोहित शर्मा (87) और शिखर धवन (66) का अहम योगदान रहा। इन दोनों ने टीम को मनमाफिक शुरुआत दी। इन दोनों के जाने के बाद बीच के ओवरों में भारत का 300 के पार जाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 48) और केदार जाधव (नाबाद 22) ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। धोनी और जाधव ने आखिरी ओवर में 21 रन जोड़े। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का भारत का फैसला सही साबित हुआ। रोहित और धवन की सलामी जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 154 रन जोड़े। यह इन दोनों के बीच 14वीं शतकीय साझेदारी थी।

रोहित का यह न्यूजीलैंड में सर्वोच्च स्कोर है -
रोहित का यह 38वां वनडे अर्धशतक है तो वहीं धवन का वनडे में यह 27वां अर्धशतक है। रोहित का यह न्यूजीलैंड में सर्वोच्च स्कोर भी है।रोहित और धवन ने टीम को तेज तो नहीं लेकिन सधी हुई शुरुआत दी। इन दोनों ने नौवें ओवर में भारत को 50 के स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान भारत का रन रेट 5.55 रहा। इसी रन रेट से भारतीय टीम ने 18वें ओवर में 100 रन पूर किए। अगले 50 रन जोड़ने के लिए इस जोड़ी ने सात ओवर लिए। 26वें ओवर की पहली गेंद पर ट्रैंट बाउल्ट की ऑफ स्टम्प के बाहर जाती गेंद को कट मारने के प्रयास में धवन विकेटकीपर टॉम लाथम के हाथों लपके गए। धवन ने अपनी पारी में 67 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे।

कोहली अर्धशतक से चूके -
दूसरे छोर से रोहित अपने एक और शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन लॉकी फग्र्यूसन ने उनका रास्ता रोक दिया। फग्र्यूसन की गेंद को पुल करने के प्रयास में रोहित कोलिन डी ग्रांडहोम के हाथों लपके गए। उनका विकेट 172 के कुल स्कोर पर गिरा। दोनों सेट बल्लेबाजों के जाने के बाद भी भारत का स्कोर बोर्ड रुका नहीं। कप्तान कोहली और अंबाती रायडू (47) ने लगातर रन लेकर उसे चालू रखा, हालांकि यहां किवी गेंदबाजों ने भारतीय रन गति को ज्यादा तेज नहीं होने दिया। कोहली और रायडू ने तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। बाउल्ट ने कोहली को ईश सोढ़ी के हाथों कैच करा उन्हें अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। कोहली ने 45 गेंदों पर पांच चौकों की सहायता से 43 रन बनाए।

एक बार फिर बोला धोनी का बल्ला -
यहां भारत का 300 के पास जाना मुश्किल लग रहा था। इसी मुश्किल में 46वें ओवर की चौथी गेंद पर रायडू, फग्र्यूसन को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे। रायडू ने 49 गेंदें खेलीं और तीन चौके तथा एक सिक्स लगाया। अंत में हालांकि धोनी ने तेजी से रन बटोरे और भारत को 49वें ओवर में 300 पार पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में जाधव ने भी अपने हाथ आजमाए और टीम को मजबूत स्कोर प्रदान किया। धोनी ने अपनी नाबाद पारी में 33 गेंदें खेलीं। धोनी ने अपनी पारी में पांच चौके और एक सिक्स लगाया। जाधव ने सिर्फ 10 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा एक सिक्स मारा। न्यूजीलैंड के लिए बाउल्ट और फग्र्यूसन ने दो-दो विकेट लिए।

टीम में किये ये बदलाव -
भारत इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतरा है। मेजबान टीम ने हालांकि अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मिशेल सैंटनर के स्थान पर लेग स्पिनर ईश सोढ़ी आए हैं तो वहीं टिम साउदी के स्थान पर कोलिन डी ग्रांडहोम को टीम में जगह मिली है।

 

टीमें:-

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, डग ब्रैसवेल, कोलिन डी ग्रांडहोम, लोकी फग्र्यूसन और ट्रैंट बाउल्ट।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.