Breaking News
recent

Lok Sabha Election 2019: राहुल गांधी को राजस्थान से बड़ी उम्मीद, तलब कर ली ये 'ग्राउंड रिपोर्ट'

जयपुर।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2018) में पार्टी के अनुरुप सीटें नहीं आने के मामले को लेकर कांग्रेस आलाकमान गंभीर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) ने हारी हुई सीटों की रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और चारों सह प्रभारियों से तलब की है। बताया जाता है कि इस माह के आखिर में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और चारों सह प्रभारी कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करके इस चाही गई रिपोर्ट को सौंपे देंगें।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलाकमान ने इस रिपोर्ट में जिन सीटों पर हार मिली है वहां रहे हार के कारणों के साथ ही स्थानीय स्तर पर संगठन के कामकाज और भीतरघात करने वाले नेताओं का जिक्र करने के भी निर्देश दिए गए है। रिपोर्ट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों के साथ बैठक करके इन हारी हुई सीटों पर मंथन करेंगे। इस तरह की तमाम कवायद को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी अब इस बार के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर हुई उन गलतियों को दोहराने के मूड में नहीं है।

 

पार्टी के जानकार सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राजस्थान से खासी उम्मीदें हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल होने के बावजूद पार्टी कुछ सीटों पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई आला नेताओं ने तूफानी दौरे कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया था।

 

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सहित पार्टी के कई केंद्रीय नेताओं को भी उम्मीद थी कि राजस्थान में पार्टी को 140 सीटें मिलेंगी, पार्टी की ओर से कराए गए आतंरिक सर्वे में 140 से 150 सीटें आने का दावा किया जा रहा था, लेकिन पार्टी को 100 सीटें मिली जबकि 100 सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भाजपा के खिलाफ हवा होने के बावजूद उसे 73 सीटें मिलीं। वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम को तीन दर्जन से ज्यादा सीटों पर स्थानीय नेताओं के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के साथ भीतरघात करने की शिकायतें मिली थीं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.