Breaking News
recent

NZ vs IND : हार्दिक के टीम में आते ही इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा प्रतिबंध हटाए जाने की घोषणा के बाद हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर उतरते हुए देखा जाएगा। बीसीसीआई ने कहा कि हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा, वहीं राहुल इंडिया-ए टीम के साथ जुड़ेंगे। हार्दिक के टीम में आते ही भारतीय टीम के इन तीन खिलाड़ियों में से किसी एक की छुट्टी हो सकती है।

इन खिलाड़ियों कि जाएगी जगह -
अगर पांड्या प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं तो विजय शंकर, केदार जाधव या अंबाती रायडू में से किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा। पांड्या के बैन लगने के बाद टीम में विजय शंकर को शामिल किया गया था। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शंकर को मौका भी मिला लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में पांड्या के वपास आते ही टीम में उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है। वहीं केदार जाधव भी टीम में बतौर ऑलराउंडर खेल रहे हैं। ऐसे में पांड्या उनकी जगह भी खेल सकते हैं क्योंकि भारत के पास स्पिन के रूप में चहल और कुलदीप मौजूद हैं। वहीं अंबाती रायडू की जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है। रायडू पिछले कुछ मैचों से ख़राब प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में कप्तान कोहली उन्हें बाहर कर पांड्या को मौका दे सकते हैं। ऐसे में भारत के पास एक तेज़ गेंदबाज का विकल्प और बढ़ जाएगा।

बीसीसीआई ने हटाया बैन -
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बीसीसीआई ने फिल्मकार करण जौहर के टीवी शो 'कॉफी विद करण' पर महिलाओं के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के बाद हार्दिक और राहुल पर लगाए गए प्रतिबंधित को हटाने जाने के फैसले की घोषणा की। बीसीसाई ने गुरुवार शाम को एक बयान जारी कर बताया कि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने दोनों खिलाड़ियों पर से प्रतिबंध हटा लिया है। इन दोनों पर से यह प्रतिबंध बीसीसीआई में लोकपाल की नियुक्ति में हो रही देरी के चलते हटाया गया है। साथ ही यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इन पर लगे आरोपों की जांच बंद नहीं हुई है। इनका मामला लोकपाल की नियुक्ति और उनके द्वारा मामले में फैसला लेने के अधीन है।

बोर्ड ने दिए ये बयान -
प्रतिबंध हटाए जाने की घोषणा के बाद बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा, "वरिष्ठ चयन समिति ने हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए जाने का फैसला किया है। इसके अलावा, राहुल तिरुवनंतपुरम में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेले जा रहे पांच दिवसीय सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल होंगे।"



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.